Monday, 27 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला

सरकार ने सिम कार्ड को लेकर बदले नियम, अब खरीदने पर करना पड़ेगा ये काम

नई दिल्ली।

सिम कार्ड के वैरीफिकेशन को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आ चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने एक नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के तहत बल्क सिम जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। जितने भी डीलर सिम कार्ड बेचते हैं, उन्हें अब ऐसे ही सिम कार्ड नहीं दिया जाएगा। दरअसल अब सिम कार्ड खरीदने के लिए डीलर्स को वेरिफिकेशन करवाना पड़ेगा और तब जाकर उन्हें सिम कार्ड दिया जाएगा।

ये है सरकार का मकसद

दरअसल इस कदम को उठाने के पीछे सरकार का मकसद साफ है। सरकार पूरी तरह से साइबर क्राइम पर लगाम लगाना चाहती है जिसकी वजह से अब तक लाखों लोगों को करोड़ों रुपयों की चपत लग चुकी है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है।

आखिर क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार दूरसंचार मंत्रालय अब साइबर फ्रॉड रोकने की दिशा में जोर शोर से प्रयास कर रहा है। इस प्रयास के तहत ही, सरकार ने 52 लाख सिम कार्ड्स को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है जिससे साइबर फ्रॉड्स की घटनाओं को अंजाम न दिया जा सके। इन सिम कार्ड्स को खरीदने की प्रक्रिया पूरी तरह से अवैध थी और फर्जी तरीके से इन्हें लिया गया था जिसके बाद सरकार ने एक्शन करते हुए तुरंत ही इन कनेक्शंस को बंद कर दिया है और अब इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

डीलर्स को भी सरकार ने किया ब्लैकलिस्ट

फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने के मामले में सरकार ने तकरीबन 67 हजार सिम कार्ड डीलर्स को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार ऐसा करने से साइबर फ्रॉड से लड़ने में मदद मिलेगी और इन पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सकेगी। मौजूदा समय में सिम कार्ड डीलर्स को 12 महीने का समय दिया गया है और इसी दौरान ये लोग वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।