Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, ताजमहल और निजामुद्दीन जाने की नहीं मिली अनुमति NCTE MITRA: किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को देंगी मार्गदर्शन IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, ताजमहल और निजामुद्दीन जाने की नहीं मिली अनुमति NCTE MITRA: किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को देंगी मार्गदर्शन

IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम

IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। घूमर, कालबेलिया, गैर और चरी सहित कई लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोहा

नई दिल्ली। 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF-2026) के तहत शनिवार को प्रगति मैदान में राजस्थान दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और नृत्य कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य आवासीय आयुक्त श्री रोहित कुमार के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान राजस्थान पवेलियन के निदेशक श्री हर्ष शर्मा, पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती दीपाली शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर आईटी श्री छत्रपाल यादव और टूरिस्ट ऑफिसर श्री मनोज शर्मा मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना और चरकुला नृत्य से हुई। डीग के श्री मन्नू शर्मा ने यह प्रस्तुति दी। इसके बाद जैसलमेर के श्री हयात खां लंगा ने खड़ताल वादन और गायन के जरिए दर्शकों को राजस्थानी संगीत की झलक दिखाई।

कार्यक्रम में किशनगढ़ की सुश्री अरुशिका ने चरी नृत्य, अलवर के श्री जाकिर खान मेवाती ने भपंग वादन और नई दिल्ली के श्री सुरेश व्यास ने भवई नृत्य प्रस्तुत किया। अजमेर की सुश्री रिया कंवर ने घूमर नृत्य से समां बांधा, जबकि चूरू के श्री गोपाल गिला ने चंग ढप नृत्य और बाड़मेर के श्री गजेंद्र बानिया ने गैर नृत्य की प्रस्तुति दी।

इसके अलावा जोधपुर के श्री सोहन ने प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया। डीग के श्री विष्णु शर्मा ने मयूर नृत्य और फूलों के नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन दौसा के श्री अशोक शर्मा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य आवासीय आयुक्त श्री रोहित कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों और आगंतुकों को राजस्थान की विविध लोक कलाओं, पारंपरिक संगीत और नृत्य शैलियों को करीब से जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।