Thursday, 10 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता

Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

शाह रुख खान, नया लोगो, ‘Vi बदल रहा है’ और ‘Vi पे सब हैं VIP’ कैंपेन कंपनी की नई मार्केटिंग रणनीति हैं। नेटवर्क स्क्रीन पर ‘SRK is on Vi’ दिखाना इसी रणनीति का सबसे खास हिस्सा है, जिसने ग्राहकों का ध्यान खींचा है।

नई दिल्ली: अगर आपके फोन में Vi का नेटवर्क इस्तेमाल होता है और पिछले कुछ दिनों से नेटवर्क नाम की जगह ‘SRK is on Vi’ लिखा दिखाई दे रहा है, तो यह न तो फोन की खराबी है और न ही किसी तरह का नेटवर्क एरर।

यह टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) की नई और असामान्य मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने अपने नेटवर्क डिस्प्ले जैसे रोजमर्रा के डिजिटल स्पेस को ही विज्ञापन की जगह में बदल दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान को Vi की नई ब्रांड यात्रा का चेहरा बनाया गया है।

दरअसल, Vi ने सितंबर 2026 की शुरुआत में अपनी ब्रांड पहचान में बदलाव का ऐलान किया था। कंपनी ने अपना लोगो भी बदला और ‘Vi बदल रहा है… तैयार रहिए’ अभियान शुरू किया। इसके बाद अब 10 सितंबर से शाह रुख खान को लेकर ‘Vi पे सब हैं VIP’ नाम से नया विज्ञापन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आउटडोर विज्ञापन माध्यमों पर दिखाई देगा।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर Vi को अपने करोड़ों ग्राहकों के फोन पर नेटवर्क के नाम वाली जगह में ही शाह रुख खान का नाम दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी? और जिस कंपनी पर पिछले कई वर्षों से कर्ज, ग्राहक घटने और नेटवर्क विस्तार की चुनौतियां रही हैं, उसके लिए यह पूरा अभियान कितना महत्वपूर्ण है?

नेटवर्क बार से विज्ञापन तक, Vi का अनोखा प्रमोशन

मोबाइल फोन की स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाला नेटवर्क नाम आम तौर पर ऐसी चीज है, जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते। Vi ने इसी छोटे से डिजिटल स्पेस को मार्केटिंग संदेश में बदल दिया।

कुछ Vi ग्राहकों के फोन में सामान्य नेटवर्क नाम की जगह ‘SRK is on Vi’ दिखाई देने लगा। इससे लोगों के बीच तुरंत उत्सुकता पैदा हुई और सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट भी साझा किए जाने लगे।

इस रणनीति की खासियत यह है कि कंपनी ने केवल पारंपरिक टीवी विज्ञापन या बिलबोर्ड तक सीमित रहने के बजाय उस जगह का इस्तेमाल किया, जिसे ग्राहक रोजाना अपने फोन पर देखते हैं। यानी Vi ने अपने ही नेटवर्क इंटरफेस को ब्रांड कम्युनिकेशन का हिस्सा बना दिया।

यही वजह है कि यह अभियान बाकी सेलिब्रिटी विज्ञापनों से थोड़ा अलग नजर आता है। यहां शाह रुख खान केवल किसी विज्ञापन में Vi का प्रचार करते हुए नहीं दिख रहे, बल्कि उनका नाम ग्राहक के फोन की नेटवर्क पहचान के साथ जोड़ा जा रहा है।

SRK और Vi का क्या है कनेक्शन?

Vi ने शाह रुख खान को अपनी नई ब्रांड यात्रा के अभियान का चेहरा बनाया है। कंपनी के मुताबिक यह साझेदारी केवल किसी नए विज्ञापन में एक बड़े अभिनेता को शामिल करने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य Vi की बदली हुई पहचान, नेटवर्क विस्तार और आने वाले नए उत्पादों व सेवाओं को एक बड़े उपभोक्ता वर्ग तक पहुंचाना है।

कंपनी ने ‘Vi बदल रहा है… तैयार रहिए’ लाइन के जरिए संकेत दिया है कि बदलाव केवल लोगो तक सीमित नहीं रहने वाला। Vi के मुताबिक आने वाले समय में नए अभियान, रणनीतिक लॉन्च और ग्राहक अनुभव से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

शाह रुख खान को चुनने के पीछे भी यही सोच दिखाई देती है। Vi ने उन्हें ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, सकारात्मकता और अलग-अलग पीढ़ियों से जुड़ने की क्षमता वाले चेहरे के रूप में पेश किया है। यानी कंपनी अपनी नई पहचान को केवल तकनीकी बदलाव के बजाय एक भावनात्मक और लोकप्रिय चेहरा देना चाहती है।

‘Vi पे सब हैं VIP’

10 सितंबर से शुरू हुए नए विज्ञापन में शाह रुख खान खुद को Vi का ग्राहक बनने के बाद मिलने वाले हर नए लाभ को अपने लिए खास समझते हैं। उन्हें लगता है कि Vi अपने नेटवर्क, मनोरंजन सेवाओं और दूसरी सुविधाओं में जो बदलाव कर रहा है, वह खास तौर पर उनके लिए है।

लेकिन विज्ञापन का ट्विस्ट यह है कि Vi की ओर से मिलने वाले ये लाभ सिर्फ शाह रुख खान के लिए नहीं हैं। कंपनी का संदेश है कि Vi पर हर ग्राहक VIP है।

अभियान को ओगिल्वी (Ogilvy) ने तैयार किया है और इसका निर्माण Chrome Films ने किया है। Vi के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला के मुताबिक कंपनी का बदलाव बेहतर अनुभव और अपने नेटवर्क पर मौजूद हर ग्राहक के लिए उपयोगी लाभ उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

लोगो के साथ पहचान भी बदलने की कोशिश

Vi ने 1 सितंबर से अपनी नई ब्रांड पहचान को डिजिटल प्लेटफॉर्म, रिटेल स्टोर, ग्राहक संपर्क माध्यमों और दूसरे संचार चैनलों पर लागू करना शुरू किया। नए लोगो में पहले दिखाई देने वाले पीले विजुअल एलिमेंट को ज्यादा गोल और उभरे हुए 3D sphere का रूप दिया गया है और इसे ‘i’ के ऊपर रखा गया है।

यह बदलाव महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि Vi ब्रांड खुद Vodafone India और Idea Cellular के विलय के बाद अस्तित्व में आया था। दोनों कंपनियों का विलय अगस्त 2018 में पूरा हुआ और सितंबर 2020 में Vodafone और Idea के अलग-अलग उपभोक्ता ब्रांड की जगह Vi नाम सामने आया था। उस समय कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को यह समझाना था कि दोनों नेटवर्क एक ब्रांड के तहत आ गए हैं।

आखिर Vi को इस बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?

Vi के लिए यह ब्रांड अभियान ऐसे समय में आया है जब कंपनी कई वर्षों की वित्तीय और कारोबारी चुनौतियों से निकलने की कोशिश कर रही है।

2018 में Vodafone India और Idea Cellular के विलय के बाद कंपनी को देश के सबसे बड़े टेलीकॉम खिलाड़ियों में से एक माना गया था। लेकिन रिलायंस जियो की एंट्री के बाद शुरू हुई आक्रामक कीमत प्रतिस्पर्धा ने पूरे टेलीकॉम सेक्टर को बदल दिया। कई कंपनियां बाजार से बाहर हुईं और Vi को भी लगातार ग्राहक गंवाने पड़े।

2024 में भी कंपनी का प्रदर्शन बेहद चुनौतीपूर्ण था। मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में Vi का ग्राहक आधार करीब 21.3 करोड़ रह गया था और उस तिमाही में कंपनी का घाटा करीब ₹7,675 करोड़ था। वहीं सितंबर 2024 की तिमाही में ग्राहक संख्या घटकर करीब 20.5 करोड़ हो गई थी और कंपनी ने करीब ₹7,176 करोड़ का घाटा दर्ज किया था।

कंपनी पर सरकारी बकाया और स्पेक्ट्रम भुगतान का दबाव भी लंबे समय से रहा है। 2019 के सुप्रीम कोर्ट के AGR फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों पर पुराने बकाये का दबाव बढ़ा। Vi की वित्तीय स्थिति इतनी कमजोर हुई कि 2021 में तत्कालीन चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के इस्तीफे के बाद कंपनी के अस्तित्व को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई थीं।

कंपनी में बदलाव आई बदलाव की लहर

पिछले कुछ समय में Vi ने नेटवर्क में निवेश बढ़ाने की कोशिश की है। 2024 में कंपनी ने Nokia, Ericsson और Samsung के साथ करीब 3.6 अरब डॉलर के नेटवर्क उपकरण सौदे को अंतिम रूप दिया था। यह उसके तीन साल के करीब ₹55,000 करोड़ के कैपेक्स प्लान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य 4G कवरेज बढ़ाने और 5G नेटवर्क को विस्तार देना था।

इसके बाद 5G विस्तार भी तेज हुआ। मार्च 2026 में Vi ने घोषणा की थी कि वह मई तक 90 और शहरों में 5G पहुंचाएगी। जून 2026 तक कंपनी ने 5G को 200 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाने की जानकारी दी और 4G की आबादी कवरेज 87 प्रतिशत तक पहुंचने की बात कही।

कंपनी ने तीन साल के लिए ₹45,000 करोड़ के कैपेक्स की योजना बताई है और जून 2026 तक करीब ₹9,000 करोड़ के उपकरण ऑर्डर देने की जानकारी दी थी। जून तिमाही में उसका कैपेक्स ₹1,930 करोड़ रहा।

Vi ग्राहकों को मिल रही सुविधाएं

ब्रांड अभियान के साथ Vi जिस बदलाव की बात कर रहा है, उसमें नेटवर्क के अलावा डिजिटल और मनोरंजन सेवाओं का विस्तार भी शामिल है।

1. 5G का विस्तार

Vi ने 2026 में कई नए शहरों में 5G सेवा शुरू की है। कंपनी के मुताबिक इसका उद्देश्य तेज डाउनलोड, कम लेटेंसी, बेहतर वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे अनुभव देना है। जून 2026 तक 5G 200 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध होने की जानकारी कंपनी ने दी थी।

2. Vi Movies & TV

Vi अपने ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई OTT सेवाओं का एक्सेस देने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। Vi Movies & TV के अलग-अलग प्लान में 13 से लेकर 17 तक OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार कुछ प्लान में JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, FanCode, Chaupal और दूसरे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

3. Spotify Premium

Vi के कुछ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Spotify Premium का लाभ भी उपलब्ध है। कंपनी की मौजूदा पेशकश में पात्र ग्राहकों को तीन महीने का Spotify Premium ट्रायल दिया जा रहा है।

4. Vi Edu+

मई 2026 में Vi ने PhysicsWallah के साथ साझेदारी कर Vi Edu+ पेश किया। शुरुआत राजस्थान और यूपी ईस्ट में हुई। इसमें चुनिंदा प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और PhysicsWallah के Pi Pro का 28 दिन का एक्सेस शामिल है। इसका उद्देश्य मोबाइल कनेक्टिविटी को डिजिटल शिक्षा के साथ जोड़ना है।

5. मेटा प्लेटफॉर्म पर Silent Mobile Verification

Vi ने Meta के साथ मिलकर Silent Mobile Verification भी शुरू किया है। इसके जरिए WhatsApp, Facebook और Instagram पर मोबाइल नंबर की पुष्टि नेटवर्क के माध्यम से बैकग्राउंड में की जा सकती है।

कंपनी का कहना है कि इससे लॉगिन, रजिस्ट्रेशन और अकाउंट रिकवरी में मैनुअल वेरिफिकेशन के कदम कम हो सकते हैं और फिशिंग जैसे डिजिटल जोखिमों से सुरक्षा बेहतर हो सकती है।

असली परीक्षा विज्ञापन के बाद शुरू होगी

Vi के लिए इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी चुनौती यही है। कंपनी खुद कह रही है कि वह बदल रही है, यानी उसने यह दावा नहीं किया है कि बदलाव पूरा हो चुका है। नई ब्रांड पहचान और शाह रुख खान उस बदलाव का चेहरा हैं, जबकि असली परीक्षा नेटवर्क और ग्राहक अनुभव की होगी।

टेलीकॉम में ग्राहक किसी विज्ञापन को देखकर लंबे समय तक प्रभावित नहीं रहता। उसके लिए कॉल की गुणवत्ता, इंटरनेट की स्पीड, घर के अंदर नेटवर्क, 5G की उपलब्धता और ग्राहक सेवा ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। अगर इन मोर्चों पर सुधार लगातार दिखाई देता है, तभी ‘Vi बदल रहा है’ का संदेश ग्राहकों के बीच भरोसे में बदल सकता है।

इसलिए ‘SRK is on Vi’ केवल एक मजेदार प्रमोशन नहीं है। यह Vi की उस बड़ी कोशिश का हिस्सा है जिसमें कंपनी अपने पुराने दौर की छवि से आगे निकलकर खुद को नए नेटवर्क, नई डिजिटल सेवाओं और नए ग्राहक अनुभव वाले ब्रांड के रूप में पेश करना चाहती है।

ये भी पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना

Home » Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।