Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल

विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली

‘एक्सेस जीवन बदलता है’ थीम के साथ आयोजित रैली में प्रभावित बच्चों एवं परिवारों के साथ चिकित्सक, विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूकता अभियान से जुड़े लोग होंगे शामिल

नई दिल्ली: विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस के अवसर पर ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी (Duchenne Muscular Dystrophy–DMD) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शीघ्र पहचान तथा उपचार तक पहुंच का संदेश देने के उद्देश्य से 7 सितम्बर को नई दिल्ली में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।

रैली का आयोजन कनॉट प्लेस स्थित इनर सर्कल पार्क में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक निर्धारित है। रैली में ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों के साथ चिकित्सक, विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा जागरूकता अभियान से जुड़े लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “एक्सेस जीवन बदलता है” है। इसके माध्यम से समय पर पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, उपलब्ध उपचार एवं देखभाल तक पहुंच और परिवारों के सहयोग के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी एक गंभीर आनुवंशिक मांसपेशीय विकार है, जिसमें बच्चों को समय के साथ मांसपेशियों की कमजोरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जल्दी पहचान, विशेषज्ञों से परामर्श और उचित देखभाल प्रभावित बच्चों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

जागरूकता रैली का मार्ग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की ओर निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों द्वारा “Save Our Sons” सहित विभिन्न संदेशों के माध्यम से ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता सत्र, डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों से बातचीत, उपचार तक पहुंच की आवाज उठाने तथा परिवारों के लिए सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
इस महत्वपूर्ण जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन से अपील है कि वे ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें, लक्षणों की समय पर पहचान के प्रति जागरूक रहें और प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों के प्रति सहयोग तथा संवेदनशीलता का भाव रखें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।