Tuesday, 25 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी

आईसीएमएआई और डीटीयू की साझेदारी से शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत होगा संबंध

आईसीएमएआई के कोर्स से छात्रों को मिलेगा यूनिवर्सिटी क्रेडिट, रिसर्च और एआई प्रोजेक्ट्स में भी मिलेगी भागीदारी

नई दिल्ली: द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने प्रोफेशनल शिक्षा, रिसर्च, नवाचार और तकनीक के माध्यम से कॉस्ट मैनेजमेंट को सशक्त बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत से जोड़ना, अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और कॉस्ट मैनेजमेंट में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

एमओयू पर आईसीएमएआई के अध्यक्ष सीएमए टीसीए श्रीनिवास प्रसाद, डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा, आईसीएमएआई के काउंसिल सदस्य सीएमए मनोज कुमार आनंद, आईसीएमएआई के कार्यवाहक सचिव सीएमए (डॉ.) देबप्रसन्न नंदी तथा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत डीटीयू के एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) से आईसीएमएआई के ट्रेनिंग प्रोग्राम और कोर्स जोड़े जाएंगे। इससे छात्रों को आईसीएमएआई के कोर्स के बदले यूनिवर्सिटी क्रेडिट मिलेंगे, जिन्हें जोड़कर वे अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। यह पहल पढ़ाई और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगी।

समझौते के तहत आईसीएमएआई के अंतिम चरण के छात्रों को डीटीयू के फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान वे लागत कम करने से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनमें तकनीक, मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा।

दोनों संस्थान सरकार के लिए लागत कम करने, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और एआई आधारित समाधान विकसित करने से जुड़े संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स भी करेंगे। इसके अलावा कॉस्ट एनालिटिक्स, तकनीक के जरिए कॉस्ट मैनेजमेंट और एआई के इस्तेमाल से जुड़े विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस साझेदारी के तहत हर वर्ष एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें तकनीक, डिजिटल बदलाव और कॉस्ट एनालिटिक्स के क्षेत्र में दुनिया की बेहतरीन कार्यप्रणालियों और रिसर्च पर चर्चा होगी। इसके अलावा हैकाथॉन, इंटर्नशिप और इनोवेशन प्रोग्राम के जरिए छात्रों की प्रतिभा को मंत्रालयों, सरकारी संस्थानों और उद्योगों में लागत कम करने से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

आईसीएमएआई के काउंसिल सदस्य सीएमए मनोज कुमार आनंद ने कहा कि यह साझेदारी प्रोफेशनल शिक्षा को नई तकनीकों और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, “यह साझेदारी छात्रों को सीखने के नए अवसर तैयार करेगी, जहां उन्हें अकादमिक रिसर्च और प्रोफेशनल अनुभव साथ मिलेंगे कॉस्ट मैनेजमेंट को तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ जोड़कर हम ऐसे प्रोफेशनल तैयार कर सकते हैं, जो भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हों और उद्योग तथा सरकार की वास्तविक जरूरतों के मुताबिक समाधान विकसित कर सकें।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।