Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, एक झटके में तोड़ दिया रिकी पोंटिंग का ये विशाल रिकॉर्ड

नई दिल्ली।

टीम इंडिया के धाकड़ कप्तान और विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने एक झटके में रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने 80 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने इसी के साथ ही एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगाते ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का एक महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रोहित शर्मा ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 2 छक्के जड़ते ही टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट में रिकी पोंटिंग के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिकी पोंटिंग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 73 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

तोड़ दिया रिकी पोंटिंग का ये विशाल रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है और इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 123 छक्के जड़े हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 530 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

123 छक्के – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), 107 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड), 100 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), 98 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), 97 छक्के – जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), 91 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (भारत), 88 छक्के – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), 87 छक्के – क्रिस क्रेन्स (न्यूजीलैंड), 84 छक्के – विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज), 83 छक्के – टिम साउदी (न्यूजीलैंड), 82 छक्के – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड), 82 छक्के – मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), 81 छक्के – मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), 81 छक्के – केविन पीटरसन (इंग्लैंड), 80 छक्के – एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका), 78 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत), 74 छक्के – रोहित शर्मा (भारत), 73 छक्के – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

553 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), 530 छक्के – रोहित शर्मा (भारत), 476 छक्के – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), 398 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड), 383 छक्के – मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), 359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

530 छक्के – रोहित शर्मा, 359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी, 279 छक्के – विराट कोहली, 264 छक्के – सचिन तेंदुलकर, 251 छक्के – युवराज सिंह, 247 छक्के – सौरव गांगुली, 243 छक्के – वीरेंद्र सहवाग

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।