Wednesday, 19 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत Bihar IPS Reshuffle: छात्र प्रदर्शन में AK-47 फायरिंग के बाद बिहार में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों का तबादला इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाने का आदेश, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जल्द हो इलाज भारत की वीडीए नीति अहम मोड़ पर, नीति-निर्माता मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा में जुटे राम मंदिर दान मामले में चंपत राय को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट Gulzar Turns 92: गैराज में कारों पर रंग करने से लेकर ऑस्कर और ज्ञानपीठ तक, ऐसी रही शब्दों के जादूगर की कहानी अप्रैल 2027 से ईसीएल व्यवस्था लागू होने से पहले आईसीएमएआई ने ईसीएल और बैंक ऋण पुनर्गठन पर दो हैंडबुक जारी कीं JSSC CGL Exam Cancelled: 1,932 चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी पर संकट, 24 दिन के आंदोलन के बाद हेमंत सरकार का बड़ा फैसला MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत Bihar IPS Reshuffle: छात्र प्रदर्शन में AK-47 फायरिंग के बाद बिहार में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों का तबादला इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाने का आदेश, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जल्द हो इलाज भारत की वीडीए नीति अहम मोड़ पर, नीति-निर्माता मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा में जुटे राम मंदिर दान मामले में चंपत राय को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट Gulzar Turns 92: गैराज में कारों पर रंग करने से लेकर ऑस्कर और ज्ञानपीठ तक, ऐसी रही शब्दों के जादूगर की कहानी अप्रैल 2027 से ईसीएल व्यवस्था लागू होने से पहले आईसीएमएआई ने ईसीएल और बैंक ऋण पुनर्गठन पर दो हैंडबुक जारी कीं JSSC CGL Exam Cancelled: 1,932 चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी पर संकट, 24 दिन के आंदोलन के बाद हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

एशियन कराटे चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं भारत की अलीशा, चीन-ईरान के दिग्गजों को धूल चटाकर किया मेडल पक्का

संडे को गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी भारत की ‘गोल्डन गर्ल’

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

भारतीय कराटे (Indian Karate) के इतिहास में वो पल आ गया है, जिसका बरसों से इंतजार था। इंडोनेशिया के बाली में खेली जा रही ’22वीं एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप’ में भारत की अलीशा ने इतिहास रच दिया है। अलीशा ने अपने अदम्य साहस और अचूक तकनीक के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) की इस धाकड़ खिलाड़ी ने देश के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

चीन, ईरान और वियतनाम की ‘दीवार’ ढहाई

एशियन चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने का अलीशा का यह सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। उन्होंने मैट पर उतरकर दुनिया के उन देशों के खिलाड़ियों को शिकस्त दी, जिनका कराटे में एकछत्र राज माना जाता है। नॉकआउट मुकाबलों में अलीशा ने सबसे पहले ईरान की वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने अपनी फुर्ती और सटीक प्रहारों से चीन और वियतनाम की सबसे मजबूत दावेदारों को मात देकर जजों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

मिशन गोल्ड: संडे को रचेगी महाइतिहास

18 से 21 जून तक इंडोनेशिया के बाली में चल रही इस चैंपियनशिप में उनका यह आत्मविश्वास साफ बता रहा है कि वह सिर्फ फाइनल में पहुंचकर संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि उनका लक्ष्य देश के लिए सोना (Gold) जीतना है। अलीशा अब रविवार (संडे) को होने वाले महामुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए मैट पर उतरेंगी। पूरे देश के खेल प्रेमियों और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन को भरोसा है कि अलीशा रविवार को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से भारत का नाम दर्ज कराएंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।