Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

200 करोड़ की ठगी: जैकलीन पर ED का ‘बड़ा प्रहार’, कहा- सुकेश का काला सच पता था, फिर भी ‘इश्क और उपहार’ का खेल जारी रहा

सरकारी गवाह बनने की जैकलीन की अर्जी का विरोध

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

बॉलीवुड गलियारों से लेकर तिहाड़ जेल की सलाखों तक फैले 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें अब ‘पहाड़’ जैसी हो गई हैं। खुद को सुकेश चंद्रशेखर का ‘शिकार’ बताने वाली जैकलीन की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की अदालत में करारा जवाब दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने सरकारी गवाह (Approver) बनने की गुहार लगाई थी। ED ने अदालत में दो टूक कहा कि जैकलीन कोई भोली-भाली पीड़ित नहीं हैं, बल्कि उन्हें सुकेश के हर काले कारनामे की खबर थी। एजेंसी ने अभिनेत्री के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें झांसे में रखकर ठगा गया।

असली चेहरा जानते हुए भी बनाए संबंध

ED ने अपनी दलील में चौंकाने वाले तथ्य रखे हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, जैकलीन को यह अच्छी तरह पता था कि सुकेश चंद्रशेखर एक शातिर अपराधी है और उसके पास आने वाला पैसा अवैध उगाही का है। एजेंसी ने कहा, “जैकलीन के पास इस बात के पर्याप्त सबूत थे कि सुकेश कौन है। इसके बावजूद उन्होंने न केवल उससे रिश्ता कायम रखा, बल्कि करोड़ों रुपये के कीमती गहने, लग्जरी बैग, डिजाइनर कपड़े और महंगे गिफ्ट्स बेधड़क स्वीकार किए।” जांच एजेंसी का मानना है कि जैकलीन ने कानून की नजरों से बचने के लिए ‘विक्टिम कार्ड’ खेलना शुरू किया है, जबकि उपलब्ध सबूत उनकी इस कहानी को झुठलाते हैं।

सरकारी गवाह बनने की चाल पर फिरा पानी!

बता दें कि जैकलीन ने हाल ही में कोर्ट में अर्जी दी थी कि वे इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं। कानूनन, सरकारी गवाह बनने पर आरोपी की सजा माफ हो सकती है या कम हो सकती है। लेकिन ED की चार्जशीट में उन्हें पहले ही ‘मुख्य आरोपी’ बनाया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट भी पहले ही उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की याचिका खारिज कर चुका है। ऐसे में ED के इस कड़े विरोध के बाद अब जैकलीन पर गिरफ्तारी और लंबी कानूनी जंग का खतरा और गहरा गया है।

इश्क, जेल और 200 करोड़ की जालसाजी

यह मामला किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। ठग सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। सुकेश ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और गृह मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर यह वसूली की थी। जेल से बाहर आने-जाने के दौरान और पैरोल के वक्त सुकेश और जैकलीन की कई निजी तस्वीरें वायरल हुई थीं। सुकेश ने जेल से कई ‘लव लेटर’ भी लिखे, जिसमें वह जैकलीन को अपनी ‘लेडी लव’ बताता रहा। जहाँ जैकलीन ने कहा कि सुकेश ने उन्हें अंधेरे में रखा, वहीं ED का दावा है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी उनके हेयर स्टाइलिस्ट और अन्य करीबियों के जरिए मिल चुकी थी।

मकोका और हवाला का मकड़जाल

सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉलोज़ पर न केवल ठगी, बल्कि मकोका (MCOCA) जैसा सख्त कानून भी लगाया गया है। ED की जांच में सामने आया है कि ठगी के इन पैसों को शेल कंपनियों और हवाला नेटवर्क के जरिए सफेद करने की कोशिश की गई, जिसका एक बड़ा हिस्सा बॉलीवुड हस्तियों पर पानी की तरह बहाया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।