Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई

KSSMS चैंपियनशिप: अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जीता गोल्ड, सूरज शर्मा जूनियर वर्ग के चैंपियन

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

देश के स्टार ओलंपियन शूटर अनीश भानवाला ने एक बार फिर अपनी सटीक निशानेबाजी का दम दिखाते हुए 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग(KSSMS) चैंपियनशिप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। राजधानी दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अनीश ने फाइनल में 31 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे अनीश भानवाला ने पूरे मुकाबले में शानदार नियंत्रण और अनुभव का प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 28 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने शूट-ऑफ के बाद 25 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

क्वालिफिकेशन में अंकुर गोयल रहे सबसे आगे

क्वालिफिकेशन राउंड में उत्तराखंड के अंकुर गोयल ने 583-23x का शानदार स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने भी 583 अंक बनाए, लेकिन कम इनर-10 के कारण उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। अनीश भानवाला 582 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि दिल्ली के हर्ष गुप्ता ने 581 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने 580 अंक बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया। नौसेना के ओंकार सिंह 578 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। राजस्थान के भावेश शेखावत और हरियाणा के गौरव गुप्ता दोनों ने 577 अंक बनाए और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

जूनियर पुरुष वर्ग में सूरज शर्मा का शानदार प्रदर्शन

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सूरज ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर मुकाबले में बाजी मारी। हरियाणा के समीर गुलिया ने 27 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि चंडीगढ़ के यूनिश होलिंदर ने 20 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। राजस्थान के अभिनव चौधरी 17 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। पश्चिम बंगाल के साग्निक बनर्जी 11 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि आंध्र प्रदेश के मुकेश नेलावल्ली 7 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। बीएसएफ के चंद्र राज 6 और दिल्ली के आदित्य वर्मा 4 अंक के साथ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहे।

जूनियर क्वालिफिकेशन में भी सूरज शर्मा टॉप पर

जूनियर वर्ग के क्वालिफिकेशन में सूरज शर्मा ने 583-14x का शानदार स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। राजस्थान के अभिनव चौधरी 580 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आंध्र प्रदेश के मुकेश नेलावल्ली 574 अंक के साथ तीसरे और हरियाणा के समीर गुलिया 569 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।