Monday, 27 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबाला कैंट में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि Bank of Baroda Data Leak: 1TB डेटा लीक की खबर से मचा हड़कंप, बैंक ने बताया कितना सुरक्षित है सिस्टम 105 साल पहले शुरू हुई इंसुलिन की ऐतिहासिक कहानी, जिसने करोड़ों डायबिटीज मरीजों को दी नई जिंदगी NEET की परीक्षा में 11 अंक से चूकी 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा के बढ़ते दबाव पर फिर उठे सवाल ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व अंबाला कैंट में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि Bank of Baroda Data Leak: 1TB डेटा लीक की खबर से मचा हड़कंप, बैंक ने बताया कितना सुरक्षित है सिस्टम 105 साल पहले शुरू हुई इंसुलिन की ऐतिहासिक कहानी, जिसने करोड़ों डायबिटीज मरीजों को दी नई जिंदगी NEET की परीक्षा में 11 अंक से चूकी 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा के बढ़ते दबाव पर फिर उठे सवाल ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर दी शुभकामनाएं अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व

23वीं दिल्ली वुशु चैंपियनशिप का समापन, DLWQ ने जीता ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

23वीं दिल्ली राज्य वुशु चैम्पियनशिप का भव्य समापन रोहिणी स्थित गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय, सेक्टर-6 में हुआ। दिल्ली एमेच्योर वुशु एसोसिएशन (DAWA) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली भर की करीब 15 टीमों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सांडा (Sanshou) व ताओलु (Taolu) की विभिन्न स्पर्धाओं में अपने हुनर का दमदार प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हर मुकाबले में ऊर्जा, तकनीक और अनुशासन का बेहतरीन संगम नजर आया। इस प्रतियोगिता की चैम्पियनशिप का खिताब DLWQ ने अपने नाम किया, जबकि TMAI वुशु क्लब दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, बुद्धा वुशु क्लब ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

समापन समारोह में खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजवीर सिंह (डिप्टी कमांडेंट, CRPF) रहे, जो भारतीय वुशु टीम के पूर्व कोच भी रह चुके हैं। उनके साथ दो बार के एशियन गेम्स पदक विजेता नरेंद्र ग्रेवाल और खेल संरक्षक श्री दीपक अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने खुलकर सराहना की।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर बालक, सीनियर पुरुष और सीनियर महिला वर्ग की सांडा स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबले पेश किए। जूनियर बालक वर्ग में आकाश, अभय सिंह, माधव और दिव्यांश ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीनियर पुरुष वर्ग में TMAI के अभिषेक, रक्षित और अभिषेक सिंह के साथ-साथ Muscle & More के वंश बालियान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, सीनियर महिला वर्ग में रानी, गौरी राज, सोनिया और रेनू (HMA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। दिल्ली सरकार और Total Health Sum की मेडिकल टीम पूरे समय मौजूद रही, जिन्होंने दो दिनों तक लगातार चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। बेहतर प्रबंधन का ही परिणाम रहा कि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी खिलाड़ी को गंभीर चोट का सामना नहीं करना पड़ा।

गौरतलब है कि दिल्ली एमेच्योर वुशु एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी और यह वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है। यह संस्था वर्षों से दिल्ली में वुशु खेल को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार कर चुकी है। इनमें एशियन गेम्स पदक विजेता नरेंद्र ग्रेवाल और संतोष कुमार जैसे नाम प्रमुख हैं। आज स्थिति यह है कि दिल्ली के 70 से अधिक वुशु खिलाड़ी और कोच देश की प्रतिष्ठित सेवाओं—SAI, भारतीय वायु सेना, सेना, CRPF, SSB, ITBP, CISF, असम राइफल्स, डाक विभाग और आयकर विभाग—में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।