Saturday, 27 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जब इंग्लैंड के सट्टेबाजों की 5000-1 की भविष्यवाणी हुई गलत, फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर की कहानी P.T. Usha Birthday: ‘पय्योली एक्सप्रेस’ से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष तक, पी.टी. उषा की 62 साल की प्रेरणादायक यात्रा “हम आदिवासी हैं, वनवासी नहीं”: देशभर के आदिवासी प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अलग धर्म कोड सहित 21 मांगों पर कार्रवाई की अपील की 25 जून 1947: जब एक किशोरी की डायरी ने दुनिया को युद्ध का सबसे मानवीय चेहरा दिखाया, जानिए Anne Frank की कहानी WWE आज भी Chris Benoit का नाम क्यों नहीं लेती? 19 साल पुरानी वह त्रासदी जिसके ज़िक्र से आज भी घबराती है कंपनी NCERT की किताब में पहली बार जुड़ा ‘Emergency’ का अध्याय, जानिए आखिर क्यों इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे विवादित दौर माना जाता है? NKP Salve Story: 1983 विश्व कप फाइनल में नहीं मिली टिकट, तो 1987 में भारत ले आए पूरा विश्व कप, एक ऐसी कहानी जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट का पहचान ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा जब इंग्लैंड के सट्टेबाजों की 5000-1 की भविष्यवाणी हुई गलत, फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर की कहानी P.T. Usha Birthday: ‘पय्योली एक्सप्रेस’ से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष तक, पी.टी. उषा की 62 साल की प्रेरणादायक यात्रा “हम आदिवासी हैं, वनवासी नहीं”: देशभर के आदिवासी प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अलग धर्म कोड सहित 21 मांगों पर कार्रवाई की अपील की 25 जून 1947: जब एक किशोरी की डायरी ने दुनिया को युद्ध का सबसे मानवीय चेहरा दिखाया, जानिए Anne Frank की कहानी WWE आज भी Chris Benoit का नाम क्यों नहीं लेती? 19 साल पुरानी वह त्रासदी जिसके ज़िक्र से आज भी घबराती है कंपनी NCERT की किताब में पहली बार जुड़ा ‘Emergency’ का अध्याय, जानिए आखिर क्यों इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे विवादित दौर माना जाता है? NKP Salve Story: 1983 विश्व कप फाइनल में नहीं मिली टिकट, तो 1987 में भारत ले आए पूरा विश्व कप, एक ऐसी कहानी जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट का पहचान ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा

Varanasi से Rajamouli का वैश्विक अभियान: CCXP Mexico 2026 में भारतीय सिनेमा की नई उड़ान

नई दिल्ली: एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म Varanasi अब भारतीय सिनेमा के वैश्विक विस्तार की नई मिसाल बनने जा रही है।

दुनिया के सबसे बड़े पॉप कल्चर इवेंट्स में शुमार CCXP Mexico 2026 (Comic Con Experience) में फिल्म का पहला ग्लोबल डेब्यू हो चुका है।

24 अप्रैल को थंडर स्टेज पर आयोजित विशेष पैनल में फिल्म की अनोखी झलक, कभी न देखे गए BTS फुटेज और राजामौली का विशेष वीडियो मैसेज दर्शकों के सामने पेश किया गया था।

यह सिर्फ एक प्रमोशनल इवेंट नहीं, बल्कि RRR के बाद राजामौली का अगला बड़ा कदम है जो भारतीय कहानियों को लैटिन अमेरिका समेत पूरी दुनिया तक ले जाने का दावा कर रहा है।

प्रोड्यूसर एस.एस. कर्तिकेया (राजामौली के बेटे) ने खुद स्टेज पर पैनल प्रेजेंट किया और “Varanasi to the World” सेगमेंट के तहत एक्सक्लूसिव कंटेंट शेयर किया।

Rajamouli ने वीडियो के जरिए दर्शकों से सीधा संवाद किया, जिसमें उन्होंने बैकग्राउंड में मायन सिविलाइजेशन से प्रेरणा का जिक्र भी किया।

https://twitter.com/Reforma/status/2047846092453134544?s=20

फिल्म की स्टार कास्ट और स्केल

Varanasi में महेश बाबू डबल रोल में नजर आएंगे और प्रियंका चोपड़ा जोनास मंदाकिनी के रोल में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक कुम्भा (व्हीलचेयर बाउंड) का किरदार निभाएगें हैं।

यह Rajamouli का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट 100 मिलियन डॉलर के आसपास होगा और फिल्म को Cinemascope और प्रीमियम IMAX फॉर्मेट में शूट किया जाएगा। इस फिल्म कीरिलीज 7 अप्रैल 2027 तय की गई है।

कुछ सूत्रों का कहना है कि फिल्म की विशाल स्केल को देखते हुए इसे दो पार्ट्स में भी रिलीज किया जा सकता है।

भारतीय सिनेमा के ग्लोबल एक्सपैंशन का नया अध्याय

RRR ने ऑस्कर जीतकर और दुनिया भर में धमाल मचाकर साबित कर दिया था कि भारतीय फिल्में भाषा की दीवार तोड़ सकती हैं। अब Varanasi उस यात्रा को आगे बढ़ा रही है।

CCXP Mexico जैसे इवेंट में पैनल रखना लैटिन अमेरिका के करोड़ों दर्शकों तक सीधा पहुंच बनाने का स्मार्ट कदम है।

कर्तिकेया ने इवेंट में दर्शकों से इंटरैक्ट करते हुए कहा कि कहानी की भाषा नहीं होती भावनाएं ही सब कुछ हैं।

राजामौली का मैसेज भी इसी दिशा में था कि उनकी फिल्में कल्चरल ब्रिज का काम करती हैं।

भारतीय कहानियां की नई उड़ान

भारतीय कहानियां अब दुनिया की धड़कन Varanasi का CCXP Mexico 2026 में ग्लोबल डेब्यू सिर्फ एक फिल्म प्रमोशन नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के आत्मविश्वास का प्रतीक है।

Rajamouli एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि बड़े विजन और शानदार के साथ भारतीय फिल्में हॉलीवुड के मुकाबले नहीं, बल्कि अपना अलग मुकाम बना सकती हैं।

अब सवाल यह है क्या Varanasi Baahubali और RRR की तरह वैश्विक सनसनी बनेगी? 2027 में थिएटरों में जब यह महाकाव्य रिलीज होगा, तो दुनिया भर के दर्शक इसका जवाब खुद देंगे

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।