Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया

जयपुर में 23–25 मई को होगा ‘ग्राम-2026’, दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में सीएम का निवेशकों को आमंत्रण

किसानों की आय बढ़ाने, एग्री-टेक और निवेश को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस; देश-विदेश के निवेशकों को जोड़ने की तैयारी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2026। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की है कि जयपुर में 23 से 25 मई तक ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों, कृषि विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को एक साझा मंच पर लाकर कृषि क्षेत्र में तकनीक और निवेश के जरिए किसानों की आय बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सशक्त किसान, समृद्ध भारत’ के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में अहम कदम होगा। उन्होंने निवेशकों और उद्यमियों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘ग्राम’ के तहत राज्य में गिरदावर सर्किल से लेकर जिला स्तर तक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान बाजरा, सरसों, तिलहन, जौ, ग्वार, ईसबगोल और जीरे के उत्पादन में देश में अग्रणी है, जिससे फूड प्रोसेसिंग, स्पाइस पार्क और एग्री-एक्सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को प्रतिबद्ध है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान कृषि क्षेत्र में करीब 44 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए, जिनमें से 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। ‘ग्राम-2026’ इस निवेश यात्रा को आगे बढ़ाने का मंच बनेगा।

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। पिछले दो वर्षों में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान से 65 हजार से ज्यादा सौर पंप लगाए गए हैं, जिससे किसानों की लागत घटी है और उत्पादकता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को नजदीक ही प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। इसके तहत प्रोसेसिंग यूनिट, वेयरहाउस, डेयरी, मछली पालन और पशुपालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में 1500 से अधिक कृषि प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं और फूड पार्कों के लिए भूमि भी चिन्हित की गई है।

बीमा और योजनाओं में राजस्थान आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य में 2.19 करोड़ पॉलिसी जारी की गई हैं और 6500 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम वितरित किए गए हैं। इसके अलावा गेहूं खरीद पर 150 रुपये बोनस, 24 जिलों में दिन में बिजली, पशुपालकों को ब्याज मुक्त ऋण और मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कृषि को लाभदायक बनाना देश के विकास के लिए जरूरी है। वहीं, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि ‘ग्राम-2026’ के तहत अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे सहित कई शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम-2026 पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसमें विभिन्न मंत्री, अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, निवेशक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।