Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’

लिव-इन में रह रहे कपल को हाईकोर्ट से राहत: शादीशुदा होने के बावजूद नहीं छिनेंगे अधिकार, सुरक्षा देने के निर्देश

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए साफ किया है कि किसी व्यक्ति का शादीशुदा होना उसके मौलिक अधिकारों में बाधा नहीं बन सकता। अदालत ने कहा कि अगर दो लोग बालिग हैं, तो उन्हें अपनी मर्जी से साथ रहने और सुरक्षा पाने का पूरा अधिकार है। यह मामला एक ऐसे कपल से जुड़ा था, जो लिव-इन में रह रहा है, जबकि महिला पहले से शादीशुदा है। दोनों ने परिवार और महिला के पति की ओर से मिल रही धमकियों के चलते कोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सौरभ बनर्जी की बेंच ने उन्हें राहत दी।

क्या है पूरा मामला

याचिका में बताया गया कि महिला पिछले कई सालों से अपने पति के साथ रह रही थी, लेकिन 2016 से उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। हालात से परेशान होकर उसने अलग रास्ता चुनने का फैसला किया और फरवरी 2026 से एक अन्य व्यक्ति के साथ हैदराबाद में रहने लगी। इसके बाद दोनों को महिला के परिवार और पति की तरफ से लगातार धमकियां मिलने लगीं। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर पुलिस की दखल से भी उनकी परेशानी बढ़ी। ऐसे में वे दिल्ली पहुंचे और अदालत का दरवाजा खटखटाया।

अदालत की साफ टिप्पणी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संविधान के तहत हर बालिग व्यक्ति को अपनी जिंदगी के फैसले लेने की आजादी है। चाहे कोई शादीशुदा हो, अविवाहित हो या लिव-इन में रह रहा हो—इन आधारों पर उसके अधिकारों को सीमित नहीं किया जा सकता। बेंच ने कहा कि अनुच्छेद 19 और 21 के तहत नागरिकों को जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार मिला हुआ है, जिसमें अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनना भी शामिल है।

सुरक्षा देने का निर्देश

मामले में कोर्ट ने कपल को राहत देते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अदालत ने माना कि दोनों याचिकाकर्ता बालिग हैं और उन्हें अपनी शर्तों पर जीवन जीने का पूरा अधिकार है, इसलिए उनकी सुरक्षा जरूरी है। इस फैसले के बाद एक बार फिर व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पारिवारिक-सामाजिक दबाव के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।