Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत जब 71 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए क्या है संसद में भूचाल लाने वाले ‘बोफोर्स घोटाले’ की कहानी भारत में Formula 1 की वापसी की उम्मीदों को मिली नई रफ्तार, मोटरस्पोर्ट को मिला National Sports Federation का दर्जा परिवार को 1.16 करोड़ रुपये की सब्सिडी दिलाने वाले, नरेश पाल गंगवार बने नए उच्च शिक्षा सचिव बानेर, पुणे में इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर पहले से अधिक मजबूत हुआ भारत का ‘सुदर्शन चक्र’, DRDO ने किया Kusha एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण एनएचएआई नियमों की अनदेखी: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर साहाकर ग्लोबल लिमिटेड ने ओवरलोड वाहनों को जारी कीं अनधिकृत पर्चियां सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत जब 71 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए क्या है संसद में भूचाल लाने वाले ‘बोफोर्स घोटाले’ की कहानी भारत में Formula 1 की वापसी की उम्मीदों को मिली नई रफ्तार, मोटरस्पोर्ट को मिला National Sports Federation का दर्जा परिवार को 1.16 करोड़ रुपये की सब्सिडी दिलाने वाले, नरेश पाल गंगवार बने नए उच्च शिक्षा सचिव बानेर, पुणे में इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर पहले से अधिक मजबूत हुआ भारत का ‘सुदर्शन चक्र’, DRDO ने किया Kusha एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण एनएचएआई नियमों की अनदेखी: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर साहाकर ग्लोबल लिमिटेड ने ओवरलोड वाहनों को जारी कीं अनधिकृत पर्चियां सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल

स्पेन में भारत की गोल्डन शुरुआत, पलक-मुकेश ने वर्ल्ड चैंपियंस को हराकर रचा इतिहास

20-20 साल की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में ही मुकेश का कमाल, चीन को 2.9 अंकों से हराया

नई दिल्ली/ग्रेनाडा (स्पेन), न्यूज ऑफ द डे

भारत ने ISSF World Cup Rifle/Pistol Granada 2026 में धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पलक और मुकेश नेलावल्लि की युवा जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की जोड़ी को हराकर इतिहास रच दिया।

दोनों 20 वर्षीय खिलाड़ियों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 487.7 का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर बनाया, जबकि चीन की जोड़ी 484.8 तक ही पहुंच सकी। हंगरी की टीम ने 414.9 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

डेब्यू में ही मुकेश का धमाका

इस जीत को खास बनाने वाली बात यह रही कि मुकेश नेलावल्लि सीनियर टीम में अपना पहला ही मुकाबला खेल रहे थे। डेब्यू मैच में ही गोल्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड—यह उपलब्धि भारतीय शूटिंग के लिए बड़ी खुशखबरी है। पलक, जो पहले एशियन गेम्स की चैंपियन रह चुकी हैं, ने कहा कि टीम ने साफ रणनीति के साथ खेला और हर शॉट पर फोकस रखा। वहीं मुकेश ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं तो पलक से ही मुकाबला कर रहा था, मुझे उससे बेहतर करना था।”

क्वालिफिकेशन में भी दिखा दम

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। 42 टीमों के बीच उन्होंने 581 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

  • मुकेश ने 30 शॉट्स में 294 अंक बनाए
  • 24 शॉट सीधे 10-रिंग में लगे
  • चीन की टीम 586 के साथ पहले स्थान पर रही
  • हंगरी (580) और अमेरिका (578) ने भी फाइनल में जगह बनाई

भारत की दूसरी जोड़ी सैयम और उज्ज्वल मलिक 576 अंक के साथ 9वें स्थान पर रही और मेडल की दौड़ से बाहर हो गई।

फाइनल में ऐसे जीता भारत

फाइनल की शुरुआत में ही पलक और मुकेश ने बढ़त बना ली। पहले 5 शॉट्स के बाद उनका स्कोर 100.1 था, जो चीन से 0.4 अंक ज्यादा था।

  • दूसरे सीरीज में मुकेश के 10.8 शॉट ने बढ़त 2.6 तक पहुंचाई
  • तीसरे सीरीज में लगातार 10.8 और 10.7 के साथ भारत 4.3 अंकों से आगे हो गया
  • आखिरी दौर में चीन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत की बढ़त बरकरार रही

फाइनल के 23वें शॉट में पलक ने परफेक्ट 10.9 लगाकर जीत लगभग पक्की कर दी। अंत में भारत ने 2.9 अंकों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

एयर राइफल में निराशा

दिन के दूसरे इवेंट 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में भारत को निराशा हाथ लगी।

  • सोनम मस्कर और गजानन खंडागले की जोड़ी 631.4 स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही
  • श्रुति और अर्शदीप सिंह 628.0 स्कोर के साथ 19वें स्थान पर रहे

अब दूसरे मेडल की उम्मीद

बुधवार (8 अप्रैल) को 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष फाइनल में मुकेश नेलावल्लि एक बार फिर मैदान में उतरेंगे। डेब्यू में गोल्ड जीत चुके मुकेश से अब दूसरे मेडल की भी उम्मीद है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।