Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई, जानें लेटेस्ट अपडेट और पूरा मामला

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में आज यानी 12 फरवरी 2026 को बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। इस केस ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि आम लोगों का भी ध्यान खींचा है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि क्या कोर्ट आज अभिनेता को राहत देता है या मामले में अगली तारीख तय की जाती है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा विवाद अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले से जुड़ा है, जिसमें कुल बकाया रकम करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस केस की जड़ें साल 2010 तक जाती हैं। उस समय राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए एक प्राइवेट कंपनी से लगभग से लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके चलते समय पर लोन चुकाना संभव नहीं हो सका। धीरे-धीरे ब्याज, पेनल्टी और भुगतान में देरी के कारण यह राशि बढ़ती चली गई और करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कर्ज चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए, जिसके बाद लोन देने वाली कंपनी ने अभिनेता के खिलाफ अलग-अलग सात कानूनी मामले दर्ज कराए।

कोर्ट ने बार-बार समय देने के बावजूद शर्तें पूरी न होने को गंभीरता से लिया और इसे अदालती आदेशों की अवहेलना माना। इसी आधार पर फरवरी 2026 में कोर्ट ने सख्त आदेश किया, जिसके तहत अभिनेता को सरेंडर करने का निर्देश दिया गया। आदेश के पालन में 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था|

दिल्ली हाई कोर्ट में आज हो रही सुनवाई

आज दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल यादव की बेल याचिका पर सुनवाई की जा रही है। हालांकि, कोर्ट की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि सुनवाई कितने समय तक चलेगी। आमतौर पर हाई कोर्ट में मामलों की अवधि केस की गंभीरता और वकीलों की दलीलों पर निर्भर करती है। ऐसे में आज या तो कोर्ट कोई अहम टिप्पणी कर सकता है या फिर अगली तारीख तय की जा सकती है।

बॉलीवुड से मिला समर्थन

इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री से समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। अभिनेता सोनू सूद सबसे पहले मदद के लिए आगे आए, जिसके बाद बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने भी राजपाल यादव का साथ देने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सितारों ने आर्थिक और नैतिक समर्थन का भरोसा दिलाया है। हालांकि, अब तक पूरी बकाया राशि चुकाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

परिवार और फैंस को फैसले का इंतजार

राजपाल यादव के परिवार और फैंस को उम्मीद है कि कोर्ट उनकी जमानत याचिका पर सकारात्मक फैसला ले सकता है। अभिनेता लंबे समय से कॉमेडी और मजबूत अभिनय के लिए जाने जाते रहे हैं, ऐसे में उनका जेल जाना उनके प्रशंसकों के लिए भी भावनात्मक झटका है।

आगे क्या हो सकता है

अब सबकी नजरें दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। अगर कोर्ट जमानत देता है तो राजपाल यादव को राहत मिल सकती है, वहीं अगर सुनवाई आगे बढ़ती है तो मामले में अगली तारीख दी जा सकती है। फिलहाल, केस से जुड़ी हर अपडेट पर मीडिया और फैंस की नजर बनी हुई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।