Friday, 25 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल

परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने जन अधिकार बिल 2025 की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को कानूनी संरक्षण देने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली: परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने जन अधिकार बिल 2025 के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह कानून सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में अहम है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रावत ने बताया कि प्रस्तावित जन अधिकार बिल में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता, राष्ट्रीय रोजगार नीति, किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन, वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन में वृद्धि, समान वेतनमान, टोल-मुक्त सड़कें तथा एक देश–एक स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी अहम मांगों को शामिल किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सरकारें चुनावी घोषणाओं और वादों के माध्यम से जनता को गुमराह करती रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर आम लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। रावत ने कहा कि जन अधिकार बिल जनता को वास्तविक राहत देने वाला कानून है, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से लेने को तैयार नहीं दिख रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जन अधिकार बिल को जल्द संसद में पारित नहीं किया गया, तो परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया देशभर में व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जन अधिकार यात्रा, संसद घेराव तथा अन्य लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय गोठी, राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय सह-प्रभारी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव सुधीर सिंह, बिहार सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. राजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बसंत सिंह बैंस, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उबैद शेख, नारायण छगन सहित जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।