Tuesday, 28 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्थगित हुआ जस्टिस एच.आर. खन्ना मेमोरियल लेक्चर, CJI सूर्यकांत बनने वाले थे मुख्य अतिथि E20 Controversy: नितिन गडकरी ने Deepfake के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी मुकदमे की इजाजत अंबाला कैंट में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि Bank of Baroda Data Leak: 1TB डेटा लीक की खबर से मचा हड़कंप, बैंक ने बताया कितना सुरक्षित है सिस्टम 105 साल पहले शुरू हुई इंसुलिन की ऐतिहासिक कहानी, जिसने करोड़ों डायबिटीज मरीजों को दी नई जिंदगी NEET की परीक्षा में 11 अंक से चूकी 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा के बढ़ते दबाव पर फिर उठे सवाल ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक स्थगित हुआ जस्टिस एच.आर. खन्ना मेमोरियल लेक्चर, CJI सूर्यकांत बनने वाले थे मुख्य अतिथि E20 Controversy: नितिन गडकरी ने Deepfake के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी मुकदमे की इजाजत अंबाला कैंट में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि Bank of Baroda Data Leak: 1TB डेटा लीक की खबर से मचा हड़कंप, बैंक ने बताया कितना सुरक्षित है सिस्टम 105 साल पहले शुरू हुई इंसुलिन की ऐतिहासिक कहानी, जिसने करोड़ों डायबिटीज मरीजों को दी नई जिंदगी NEET की परीक्षा में 11 अंक से चूकी 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा के बढ़ते दबाव पर फिर उठे सवाल ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, रिलीज को लेकर क्या फिर बढ़ेगा कानूनी पेंच? Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

वरुण-जाह्नवी की फिल्म ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का ट्रेलर रिलीज़, फैंस बोले– “ब्लॉकबस्टर आने वाली है”

‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का ट्रेलर लॉन्च के साथ बढ़ा दर्शकों का एक्साइटमेंट, सोशल मीडिया पर छाया वरुण-जाह्नवी का जलवा

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। मुंबई में सोमवार दोपहर आयोजित लॉन्च इवेंट में ट्रेलर को भव्य अंदाज़ में पेश किया गया। धर्मा प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा– “इस फेस्टिव सीज़न एक्स्ट्रा ड्रामा, रिवेंज और कैओस के साथ एंटरटेनमेंट सर्व किया जाएगा।”

कहानी की झलक

ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन के डायलॉग “I am Sunny… Sunny, Ananya’s ex” से होती है। इसके बाद सामने आती है एक मजेदार और उलझी हुई कहानी जिसमें शादी, प्यार, बदला और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है।

कहानी में वरुण और जाह्नवी नकली कपल बनकर अपने-अपने एक्स को जलाने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन इस नकली ड्रामे के बीच धीरे-धीरे असली इमोशन्स और रोमांस पनपने लगते हैं।

इस फिल्म की वाइब कहीं न कहीं 1998 में रिलीज़ हुई अजय देवगन और काजोल स्टारर ‘प्यार तो होना ही था’ की याद दिलाती है, जिसमें नकली प्यार असली इश्क़ में बदल जाता है।

यह भी पढ़े: ‘Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज़: किसानों की जंग में भिड़ेंगे दो जॉली, कोर्टरूम में होगा बड़ा ड्रामा

वरुण-जाह्नवी की केमिस्ट्री पर फिदा फैंस

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ के ट्रेलर में वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी साफ झलकती है। वहीं जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस लुक और उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस फिल्म को और भी कलरफुल बनाते हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया रिएक्शन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

  • एक यूजर ने लिखा– “ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग।”

  • दूसरे ने कहा– “बॉलीवुड रोम-कॉम वाइब्स के साथ वापसी कर रहा है।”

  • वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को वरुण की हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया से तुलना की।

रिलीज़ डेट

इस फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इस 2 अक्टूबर (दशहरा) को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav का बॉलीवुड डेब्यू, पहले ही गाने पर बरस रहे व्यूज और लाइक्स

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।