Wednesday, 07 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

62वां सुब्रतो कप: त्रिपुरा ने उद्घाटन मैच में मिजोरम को 3-1 से हराया

नई दिल्ली।

62वां सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट जूनियर गर्ल्स (अंडर 17) के ग्रुप स्टेज मैचों के साथ डॉ. बी.आर अंबेडकर स्टेडियम में अपनी पूरी भव्यता के साथ शुरू हुआ। त्रिपुरा के त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल ने उद्घाटन मैच में मिज़ोरम के गवर्नमेंट बेथलहम वेंगथलांग मिडिल स्कूल-2 को 3-1 से हराया। विजेता टीम की ओर से श्रिया देब ने दो और मरीना जमातिया ने एक गोल किया। मिजोरम की ओर से लालावमजुअली ने गोल मारा।

मुख्य अतिथि एयर मार्शल आर.के. आनंद वीएसएम, एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (प्रशासन) और उपाध्यक्ष, सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी (एसएमएसईएस) द्वारा टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की गई। इस अवसर के सम्मानित अतिथि प्रसिद्ध टेलीविजन व्यक्तित्व और अभिनेता रणविजय सिंह थे। स्वागत भाषण एसएमएसईएस के महासचिव ग्रुप कैप्टन यशवंत सिंह पंघाल ने दिया। इसके बाद दर्शकों ने भारतीय वायु सेना की एयर वारियर ड्रिल टीम द्वारा एक शानदार परेड प्रदर्शन का लुत्फ़ उठाया, जिसके बाद वायु सेना बाल भारती स्कूल, लोधी रोड के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया।

एयर मार्शल आर.के आनंद वीएसएम, एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (प्रशासन) और एसएमएसईएस के उपाध्यक्ष ने कहा, “यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय एकता और खेल उत्कृष्टता का एक जीवंत प्रमाण है। यह टूर्नामेंट हमारे देश में फुटबॉल को जमीनी स्तर पे प्रमोट करता है। मैं टूर्नामेंट के सफल और सुचारू संचालन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

बता दें कि ग्रुप चरण के दूसरे दिन चार स्थानों पर 15 मैच खेले जाएंगे। जूनियर गर्ल्स वर्ग में कुल 33 टीमें मैदान में हैं, जिन्हें आठ समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें बांग्लादेश के बांग्लादेश क्रीडा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) भी शामिल है। प्रतिष्ठित अंबेडकर स्टेडियम के अलावा, तेजस फुटबॉल ग्राउंड (दिल्ली), सुब्रतो फुटबॉल ग्राउंड (दिल्ली) और जी.डी. गोयनका स्कूल (गुरुग्राम) मैदान दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में आयोजन स्थल हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version