Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

26 जनवरी को 14 हजार जवानों की चप्पे-चप्पे पर नजर, QRT, कमांडो और SWAT के साथ दिल्ली पुलिस है तैयार

नई दिल्ली।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी की परेड को लेकर जवान कदमताल कर रहे हैं। इस दौरान कई विदेशी सैलानी भी भारत के इस जश्न में शामिल होने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन तैयारियों और जश्न के माहौल मे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षाबलों के हजारों जवान मुस्तैद हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी की परेड के दिन चप्पे-चप्पे पर उनकी नजर रहेगी और 14 हजार सुरक्षाकर्मी कर्तव्य पथ और उसके आस-पास तैनात रहेंगे।

स्पेशल कमिश्नर (सुरक्षा) दीपेंद्र पाठक ने बताया है कि 77 हजार से ज्यादा अतिथियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इस दौरान सुरक्षाबलों की अलग-अलग इकाइयां आपसी समन्वय के साथ काम करेंगी। सुरक्षाकर्मियों के अलावा कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम (QRT), पीसीआर वैन और स्वाट (SWAT) टीम भी अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि जश्न में कोई बाधा न आए। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विजिटर्स के लिए मिसिंग बूथ से फर्स्ट एड तक…

स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) मधूप तिवारी ने बताया है कि उस इलाके को 28 जोन में बांटा गया है और हर जोन पर एक डीसीपी या एडिशनल डीसीपी के नेतृत्व में नजर रखी जाएगी। विजिटर्स की सुविधा के लिहाज से भी दिल्ली पुलिस ने कई तैयारियां की हैं। पुलिस ने कई प्रमुख जगहों पर लापता लोगों के लिए मिसिंग बूथ, हेल्प डेस्क, फर्स्ट एड और गाड़ियों की चाबी जमा कराने के लिए भी केंद्र बनाए हैं।

दिल्ली पुलिस ने विजिटर्स से अपील की है कि वो सुबह 8 बजे तक समारोह स्थल तक पहुंच जाएं, ताकि उन्हें चेकिंग की प्रक्रिया से गुजरने में समस्या न हो। 25 जनवरी रात 10 बजे से दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे और इस दौरान भारी वाहनों और माल ढोने वाली गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। 26 जनवरी की परेड और सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एडवायजरी भी जारी की है। इसके अनुसार गुरुवार से परेड खत्म होने के दिन तक कर्तव्य पथ से विजय चौक और इंडिया गेट तक किसी भी तरह का ट्रैफिक मूवमेंट नहीं होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।