Tuesday, 22 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार माइक जॉनसन 23 सितंबर को ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट में होंगे शामिल सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार माइक जॉनसन 23 सितंबर को ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट में होंगे शामिल सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता

26 जनवरी की परेड में नहीं दिखेगी दिल्ली की झलक, स्क्रीनिंग कमेटी को नहीं पसंद आई थीम, आप बोली-ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण

पंजाब की झांकी को भी नहीं दी तरजीह

नई दिल्ली।

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को लेकर गुरुवार से परेड के लिए सुरक्षाकर्मियों की रिहर्सल शुरू की गई है। लेकिन इस बार भी दिल्ली और पंजाब की झांकियां कर्तव्य पथ पर नजर नहीं आएगी। रक्षा मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी ने इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड-2024 के लिए दिल्ली और पंजाब सरकार की तरफ से झांकी के लिए भेजे गए प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इसकी पुष्टि की है। यह लगातार तीसरा गणतंत्र दिवस होगा, जब दिल्ली की झांकी देश के मुख्य समारोह का हिस्सा नहीं होगी। आखिरी बार 2021 में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थी। उस साल चांदनी चौक (शाहजहांनाबाद) में किए गए री-डिवेलपमेंट की थीम पर आधारित झांकी निकाली गई थी। इसे लेकर आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा है कि दिल्ली की झांकी को गणतंत्र दिवस पर मौका न देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस थीम पर थी झांकी

दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक इस साल ‘विकसित भारत’ की थीम के तहत दिल्ली सरकार की ओर से जिस झांकी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, उसमें दिल्ली के विकास की नई तस्वीर पेश करने का विचार प्रस्तुत किया गया था। झांकी में दिल्ली के नए सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों के मॉडल को दर्शाया जाने वाला था, जिन्होंने दिल्ली को एक नई पहचान दिलाई है, लेकिन केंद्र सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी को यह थीम पसंद नहीं आई और इसीलिए उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया।

पंजाब की झांकी भी परेड से बाहर

दिल्ली के साथ ही पंजाब की भी झांकी को परेड से बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब और दिल्ली की झांकी रिजेक्ट किए जाने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्षी पार्टियों की सरकारों के साथ इस मामले में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है। मान ने कहा कि इस साल भी झांकी के लिए चुने गए राज्यों में से 90 प्रतिशत से अधिक भाजपा के शासन वाले राज्य हैं। पंजाब और दिल्ली दोनों की झांकी को नहीं चुना गया है। मान ने कहा कि उन्हें बुधवार को केंद्र से एक लेटर मिला, जिससे पता चला कि पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया है। झांकी नहीं चुनने के कारण के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा कि उन्हें केवल उन राज्यों की लिस्ट के बारे में बताया गया है, जिनकी झांकी चुनी गई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version