Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव

22वीं दिल्ली स्टेट वुशू चैंपियनशिप: TMAAI ने 10 गोल्ड के साथ जीती दिल्ली स्टेट की चैंपियंस ट्रॉफी

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

दिल्ली के नेहरू एन्क्लेव स्थित राम कृष्ण सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में 10 से 12 जनवरी को आयोजित की गई 22 वीं दिल्ली स्टेट वुशू चैंपियनशिप का समापन रविवार देर शाम को हो गया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों और अकादमियों से सैंकड़ों वुशू खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न वजन श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बार दिल्ली स्टेट चैंपियंस ट्रॉफी को टार्ज़न मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TMAAI)ने 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रांन्ज मेडल के साथ अपने नाम किया। वहीं UCLक्लब ने 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रांन्ज इस प्रतियोगिता में जीत कर पहले रनर अप की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

दिल्ली वुशू एमेच्योर एसोसिएशन के महासचिव हितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों के लिए एक मंच प्रदान करती है, बल्कि यह वुशू खेल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को पहचानने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें गर्व है कि इस बार प्रतियोगिता में अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।” उन्होंने आगे कहा कि “हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकें और यह देखकर खुशी होती है कि हमारे युवा खिलाड़ी वुशू को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं।” समापन पर विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल वितरित किए गए। आयोजन में आए मेहमानों और दर्शकों ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रदर्शन की सराहना की और आयोजकों ने भविष्य में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version