Wednesday, 07 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

सुब्रतो कप: गवर्नमेंट मॉडल स्कूल चंडीगढ़ ने जीता अंडर-17 बॉयज खिताब

पेनल्टी शूटआउट में एमेनिटी पब्लिक स्कूल को 5-3 से हराया

नई दिल्ली।

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 37 बी, चंडीगढ़ ने एक रोमांचक फाइनल में एमेनिटी पब्लिक स्कूल, उत्तराखंड को पेनल्टी शूटआउट में (5-3) से हराकर 62वें सुब्रतो कप जूनियर (अंडर 17) बॉयज इंटर स्कूल इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल दिल्ली के डॉ. बी.आर अंबेडकर स्टेडियम में खेला गया। एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी, वायु सेना प्रमुख के साथ विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और टूर्नामेंट के समापन की घोषणा भी की।

इस अवसर पर बोलते हुए, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी, वायु सेना प्रमुख ने कहा, “जमीनी स्तर पर फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने और खेल भावना को विकसित करने के उद्देश्य से हर साल सुब्रतो कप आयोजित किया जाता है। विजेताओं और भाग लेने वाली अन्य सभी टीमों को मेरी हार्दिक बधाई। मैं टूर्नामेंट के सफल और त्रुटिहीन संचालन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई देता हूं।”

मैच शुरू होने से पहले वायु सेना बैंड के प्रदर्शन से भीड़ को कुछ मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद मिला, जिसके बाद भारतीय वायु सेना की एयर वॉरियर्स ड्रिल टीम द्वारा एक रोमांचक ड्रिल प्रदर्शन किया गया। एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति से भी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये।

फाइनल के अंत में नकद पुरस्कार सहित कई पुरस्कार दिए गए। फेयर प्ले ट्रॉफी और 50,000 रुपये का चेक मदर इंटरनेशनल स्कूल, जहीर, ब्राम्बे, रांची, झारखंड को स्वर्गीय विंग कमांडर केके गांगुली के परिवार द्वारा प्रदान किया गया। गवर्नमेंट मॉडल एसएसएस, चंडीगढ़ के रोहित को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए सेफ हैंड ट्रॉफी और 25,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए भी गवर्नमेंट मॉडल एसएसएस, चंडीगढ़ के संदीप सिंह को 25,000 रुपये का चेक दिया गया। । एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के लिए 40,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, उत्तराखंड के बोइनाओ सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ट्रॉफी और 40,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट के उपविजेता को उपविजेता ट्रॉफी के साथ 2,00,000 रुपये दिए गए, जो एयर मार्शल आर.के. आनंद, एयर ऑफिसर इन चार्ज (प्रशासन) द्वारा प्रदान किए गए। वहीं सुब्रतो कप के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा 3,50,000 रुपये के चेक के साथ विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version