Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया?

21वीं kWAI कुंग-फू मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

बनारस में आयोजित 21वीं kWAI कुंग-फू मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में दिल्ली टीम ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दूसरा स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में देश भर की शीर्ष टीमों ने हिस्सा लिया था। दिल्ली टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए 14 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। दिल्ली टीम के प्रमुख कोच तेजवीर सिंह और महिला कोच कुमारी संगीत मनचंदा के नेतृत्व में टीम ने यह अद्भुत सफलता प्राप्त की।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनकी वापसी के समय डीवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ठाकुर धर्मपाल सिंह ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है, और यह उपलब्धि प्रेरणादायक है।”

गोल्ड मेडल विजेताओं में सुखबीर सिंह, मोहनीश, अंशुल, दक्ष, रितिक गुप्ता, लावन्या, दीक्षा, लक्ष्मी, शिवम, उमेश, हरशिल, लक्ष्य, वंश और रवि के नाम शामिल हैं। वही शीतल, साहिल, आदित्य और सोनाक्षी ने सिल्वर और स्नेहा, दीपक और अनुज ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली टीम के कोच तेजवीर सिंह ने कहा, “यह सफलता टीम के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। आगे भी हम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।