Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन

15 साल की लड़की के साथ दरिंदगी, दोस्त सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली

कापसहेड़ा में 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके दोस्त सहित 3 लोगों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस जानकारी के अनुसार कापसहेड़ा इलाके में 17 फरवरी को एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया था। लड़की के परिजनों ने 18 फरवरी को पुलिस को इस बारे में शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर नाबालिग सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर शुरुआत में तीनों ही आरोपी खुद को नाबालिग बता रहे थे, लेकिन जांच के बाद इनमें से दो आरोपी बालिग निकले।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता अपने परिवार के साथ कापसहेड़ा इलाके में रहती है। उसकी दोस्ती पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से थी। 17 फरवरी को युवक ने पीड़िता को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। दोस्त के बुलावे पर पीड़िता उससे मिलने के लिए चली गई, जहां आरोपी के दो और दोस्त पहले से मौजूद थे।

वहां उन्होंने लड़की के साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी। लड़की ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने उसे धमकी दी और उसकी पिटाई भी की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अपने घर आ गई, लेकिन डर के चलते उसने इस घटना के बारे में परिवार में किसी को कुछ नहीं बताया।

18 फरवरी को सुबह वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उससे इसका कारण पूछा तो पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस मामले की शिकायत कापसहेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसकी काउंसलिंग कराई और फिर उसके बयान के आधार पर एक नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को कापसहेड़ा से ही पकड़ लिया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version