Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Bilkis Bano Case: दो दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, फैसले पर बोलीं- मुझे सुने बिना कैसे दिया गया आदेश? नव निर्माण-ए-भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में महिला आरक्षण पर मंथन IITF 2026: बिहार पवेलियन में दिखी विरासत और विकास की झलक राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, पेंशन और सुविधाओं की मांग क्या भारतीय सेना में खत्म होने जा रहा है ब्रिगेडियर का पद? अब कर्नल से सीधे मेजर जनरल बनाने की तैयारी! SMAT 2026: रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, 13 छक्कों के साथ बनाए कई रिकॉर्ड IITF नहीं, शिल्प समागम मेला: निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी बनी आकर्षण Sachin Tendulkar International Debut: जब वसीम-वकार के सामने उतरे 16 साल के सचिन, 37 साल पहले शुरू हुआ मास्टर ब्लास्टर का अद्‌भुत सफर Bilkis Bano Case: दो दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, फैसले पर बोलीं- मुझे सुने बिना कैसे दिया गया आदेश? नव निर्माण-ए-भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में महिला आरक्षण पर मंथन IITF 2026: बिहार पवेलियन में दिखी विरासत और विकास की झलक राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, पेंशन और सुविधाओं की मांग क्या भारतीय सेना में खत्म होने जा रहा है ब्रिगेडियर का पद? अब कर्नल से सीधे मेजर जनरल बनाने की तैयारी! SMAT 2026: रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, 13 छक्कों के साथ बनाए कई रिकॉर्ड IITF नहीं, शिल्प समागम मेला: निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी बनी आकर्षण Sachin Tendulkar International Debut: जब वसीम-वकार के सामने उतरे 16 साल के सचिन, 37 साल पहले शुरू हुआ मास्टर ब्लास्टर का अद्‌भुत सफर

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक की सिफारिश: केंद्र के आग्रह के बाद हाईकोर्ट में टली सुनवाई

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने बताया कि केंद्र सरकार ने फिलहाल इस सीरीज की रिलीज टालने का अनुरोध किया है। यह सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके भविष्य पर संशय बन गया है। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने नए घटनाक्रम को देखते हुए सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

कोर्ट में जी5 के वकील ने बताया कि Ministry of Information and Broadcasting ने परामर्श जारी कर फिलहाल सीरीज को प्रसारित न करने के लिए कहा है। इसके बाद प्लेटफॉर्म ने अदालत को स्थिति से अवगत कराया। दरअसल, इस सीरीज के खिलाफ खुद लॉरेंस बिश्नोई की ओर से याचिका दायर की गई है, जिसमें रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। बिश्नोई इस समय गुजरात की एक जेल में बंद है और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपियों में शामिल है।

इससे पहले पंजाब पुलिस भी इस सीरीज को लेकर आपत्ति जता चुकी है। पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि ऐसी सामग्री से कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। साथ ही यह भी आशंका जताई गई थी कि इस तरह की सीरीज युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित कर सकती है और गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा मिल सकता है। पंजाब पुलिस की साइबर शाखा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेजे पत्र में स्पष्ट किया था कि अपराध से जुड़े व्यक्तियों का महिमामंडन समाज के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version