Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी

12 साल की कूड़ा चुनने वाली मासूम से गैंगरेप, पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 5 को पकड़ा

नई दिल्ली।

दिल्ली के सदर बाजार में एक कूड़ा बीनने वाली 12 साल की मासूम से चाय के दुकान के मालिक समेत तीन नाबालिगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना नए साल पर हुई बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाय के दुकान के मालिक ने अपने ही दुकान पर चाय पीने आने वाली एक महिला से नए साल पर लड़की का इंतजाम करने को कहा था। जिसके लिए महिला राजी हो गई और उसने इस घिनौने काम में एक कूड़ा बीनने वाली लड़की को फंसा दिया।

महिला ने उस कचरा बीनने वाली मासूम को बहला फुसलाकर एक सील बंद इमारत में कूड़ा बीनने को भेज दिया। जिसके बाद वो मासूम कूड़ा बीनने के लिए उस इमारत में गई लेकिन उसे कहां पता था कि वहां पर कुछ दरिंदे उसके इंतजार में बैठे हैं। जब कचरा बीनने के लिए लड़की सील बंद इमारत में पहुंची तो वहां पर तीनों नाबालिग और चाय के दुकान के मालिक ने उसे घेर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पांच लोगों को पकड़ लिया है।

डीसीपी मनोज मीणा ने बताया कि जैसे ही हमें इस घटना की जानकारी मिली हमने तुरंत आईपीसी की धारा 376 डी और अन्य धाराओं के तरत केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की छानबीन शुरू कर दिया। पुलिस के सर्च ऑपरेशन में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिसमें चाय दुकान का मालिक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिगों की उम्र 12,14 और 15 साल है।

पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी 38 साल के चाय के दुकान वाले को भी पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि दुकानदार छत्तीसगढ़ का है जबकि उसके यहां काम करने वाले तीनों नाबालिग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं। पुलिस ने उस महिला की भी पहचान कर ली है जो बहला-फुसलाकर मासूम को उस इमारत में लेकर आई थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कचरा बीनने का काम काम करने वाली पीड़ित लड़की बवाना में रहती है और वो रोजाना अपने ग्रुप के साथ कचरा बीनने का काम करती है। रेप के बाद उस मासूम को किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी थी। जिसके कारण वो कुछ दिनों तक चुप रही लेकिन जब एक दिन वो सदर आई तो उसने अपनी चचेरी बहन को इस घटना के बारे में बता दिया। मामूस की चचेरी बहन ने इस पूरे मामले के बारे में बच्ची के मां बाप को बताया। जिसके बाद वो सभी पुलिस स्टेशन गए और वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version