Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया

हाईस्पीड रेल परियोजना में हवा की गति मापने के लिए लगेंगे एनीमोमीटर

नई दिल्ली।

हाईस्पीड रेल परियोजना में बुलेट ट्रेन के परिचालन में तेज हवा या आंधी तूफ़ान के कारण नुकसान से बचने की जरूरत को देखते हुए 508 किलोमीटर के मार्ग में 14 स्थानों पर हवा की गति मापने के लिए एनीमोमीटर लगाने का फैसला हुआ है।

राष्ट्रीय हाईस्पीड रेल निगम लिमिटेड ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश के पश्चिमी हिस्से में तटीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जहां हवा की गति विशेष रूप से कुछ क्षेत्रों में केंद्रित है। इन तेज हवाओं में पुल पर ट्रेन संचालन को प्रभावित करने की क्षमता होती है। इसके समाधान के लिए वायाडक्ट पर एनीमोमीटर लगाने के लिए, 14 स्थानों की (गुजरात में 9 और महाराष्ट्र में 5) पहचान की गई है। ये उपकरण विशेष रूप से हवा की गति की मॉनिटरिंग करते हुए नदी पुलों ओर तेज हवा की संभावना वाले क्षेत्रों में केंद्रित होंगे।

एनीमोमीटर एक प्रकार की आपदा निवारण प्रणाली है जिसे 0 से 360 डिग्री तक फैले शून्य से 252 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा के भीतर वास्तविक समय में हवा की गति डेटा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यदि हवा की गति 72 किलोमीटर प्रति घंटा से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, तो ट्रेन की गति तदनुसार समायोजित की जाएगी। ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) विभिन्न स्थानों पर स्थापित एनीमोमीटर के माध्यम से हवा की गति की मॉनिटरिंग करेगा।

जिन स्थानों पर एनीमोमीटर लगाये जाने हैं वे महाराष्ट्र में देसाई खादी, उल्हास नदी, बंगला पाड़ा, वैतरणा नदी ओर डहाणु तथा गुजरात में दमन गंगा नदी, पार नदी, नवसारी उपनगर, तापी नदी, नर्मदा नदी, भरूच-वडोदरा का मध्य भाग, साही नदी, बरेजा ओर साबरमती नदी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version