Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एमसीडी ने जारी की टूलकिट, दिल्ली के छात्र निभाएंगे भूमिका

नई दिल्ली।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के उद्देश्य से अपने 100 दिनों के प्लास्टिक अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। एमसीडी के इस अभियान में छात्रों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी ने स्टूडेंट्स वर्सेस प्लास्टिक टूलकिट जारी की है। इस किट का मकसद छात्र और नागरिकों के बीच सिंगल यूज प्लास्टिक के मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

पंजीकरण करने की अंतिम तारीख आज

दिल्ली के सभी शैक्षणिक संस्थानों से उनके छात्रों द्वारा इस टूल के उपयोग के लिए संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों में पंजीकरण की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी और पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2024 है। एमसीडी ने सिंगल यूज वाली प्लास्टिक को खत्म करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों से अंतिम तारीख तक स्टूडेंट्स वर्सेस प्लास्टिक टूल किट में खुद को पंजीकृत करने की अपील की है। शैक्षणिक संस्थान https://bit.ly/SVP2024 लिंक या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अभी तक 1548 शिक्षण संस्थानों ने इस पहल के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

छात्र प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करेंगे

एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान स्थिति में बदलाव लाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्टूडेंट्स वर्सेस प्लास्टिक टूलकिट शिक्षण संस्थानों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने में योगदान करने के लिए एक सबसे अच्छा स्त्रोत है। स्टूडेंट वर्सेस प्लास्टिक टूलकिट के माध्यम से प्रत्येक भाग लेने वाले छात्र को 5 घरों को गोद लेना होगा और सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान और उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ानी होगी।

संस्थानों को किया जाएगा सम्मानित

शैक्षणिक संस्थानों को अंतिम रिपोर्ट से पहले 5 गतिविधियां आयोजित करनी होगी। इसमें रैलियां, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, बैग पेंटिंग, प्रतियोगिताएं, रील बनाना आदि शामिल हैं। इस पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए दल किसी भी दिन संस्थान का दौरा करने के लिए जा सकता है। जो संस्थान भाग लेंगे, वह मूल्यांकन के लिए 15 मई 2024 तक अंतिम रिपोर्ट studentvsplatics@gmail.com पर सबमिट करेंगे। जो शैक्षणिक संस्थान सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे चार श्रेणियों, प्राथमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और वोकेशनल एवं अन्य सभी कॉलेज स्तर में सम्मानित किया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version