Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत

सांसद नवीन जिन्दल किसानों के कल्याण के लिए हैं प्रयासरत: तेजिंदर सिंह गोल्डी

सांसद नवीन जिन्दल के प्रयास आने वाले समय में रंग लाऐंगे: कैलाश सैनी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किसान मेले का हुआ भव्य समापन, प्रगतिशील किसानों और स्टार्टअप उद्यमियों को किया गया सम्मानित

कुरुक्षेत्र: 11 मई । नवीन जिन्दल फाउंडेशन और इरमा आईसीड के संयुक्त तत्वावधान में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित किसान मेले का समापन समारोह आज उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

किसान मेले के समापन कार्यक्रम में तेजिंदर सिंह गोल्डी ने सांसद नवीन जिन्दल को एक कर्मठ और समाजसेवी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल अपने पिता स्व. श्री ओपी जिन्दल से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। सांसद नवीन जिन्दल किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय प्रभारी श्री कैलाश सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की यह पहल सराहनीय है और आने वाले समय में यह एक मील का पत्थर साबित होगी और रंग लाएगी।

इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों के साथ-साथ नवीन जिन्दल टीम के सदस्य, प्रगतिशील किसान, नवाचार कर रहे युवा स्टार्टअप प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, वॉलंटियर तथा अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। समापन समारोह में प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूहों और नवाचार करने वाले स्टार्टअप प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर सांसद नवीन जिन्दल के मीडिया सलाहकार डॉ. राज कुमार ने मेले की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल प्राकृतिक खेती से जुड़ी अनेक योजनाओं को चलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, और यह किसान मेला इस दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इस अवसर पर हरियाणा तालाब प्राधिकरण के सदस्य श्री तेजिंदर बिडलान, कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. करमचंद, नवीन जिन्दल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, धर्मवीर सिंह, कर्नल अरुण चंदेल, मनीष मिश्रा, सुदीप द्विवेदी, अमित रांगटा, कृष्मन सिंह, डॉ. आबिद अली, भूषण पाल मंगला, राहुल ढींगरा, राजेश सिंहमार, आकाश राणा और पिहोवा हल्का इंचार्ज जीत राम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version