Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपना उज्जवल और सशक्त “रोड मैप” साझा किया

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

देश के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 और डिजिटल इंडिया के विजन से श्री सतीश उपाध्याय, प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना उज्जवल और सशक्त “विकसित रोड मैप” आज मीडिया बंधुओं को अपने चुनाव कार्यालय ग्रीन पार्क में एक प्रेस सम्मेलन के दौरान साझा किया l

मीडिया को संबोधित करते हुए और मालवीय नगर की वर्तमान स्थिति को बताते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। पानी की आपूर्ति और सीवर जैसी बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। दिल्ली को पेरिस या लंदन बनाने के सपने अधूरे रह गए, और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दूषित पानी की आपूर्ति और सीवर का पानी पीने के पानी में मिलना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे की स्थिति भी बेहद खराब है, सड़कें टूटी हुई हैं और बारिश के दौरान जलजमाव आम है। स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं, मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिल्ली की जनता को नहीं मिल रहा।

श्री उपाध्याय ने कहा आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार और अहंकार के कारण जनता को नुकसान हुआ है, जबकि बिजली और पानी के बिल लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार में नवाचार और युवाओं के लिए रचनात्मक मंचों की कमी है, जिससे शहर का हैप्पीनेस इंडेक्स भी गिरा है। अंत में, सुरक्षा और सफाई की स्थिति चिंताजनक है, जिससे जनता में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि यदि हमारी सरकार सत्ता में आती है, तो हम मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निम्नलिखित प्रमुख पहलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे:-

इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने सभी उपस्थित मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार को उचित जवाब देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 और डिजिटल इंडिया के विजन से मालवीय नगर का समग्र विकास होगा और दिल्ली में कमल अवश्य खिलेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version