Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

‘पड़ोसियों के लिए खोले दरवाजे तो बिगड़ेगी की देश की व्यवस्था…’, केजरीवाल ने सीएए को लेकर केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

नई दिल्ली।

दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली सीएम ने कहा कि दस साल देश पर राज करने के बाद चुनाव के पहले केंद्र सरकार सीएए लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त जब गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई से कराह रहा है और बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है, उन असली मुद्दों का समाधान करने की बजाय ये लोग (केंद्र सरकार) सीएए लाए हैं। भारत सरकार का पैसा पाकिस्तान के लोगों पर खर्च किया जाएगा। दो करोड़ के करीब लोग देश में आएंगे। बीजेपी यह वोट बैंक के लिए कर रही है।

तीन पड़ोसी राज्यों के अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जाएगी। यानी ये पड़ोसी राज्यों के लोगों को भारत में लाकर बसाना चाहते हैं। क्यों, अपना वोट बैंक बनाने के लिए। जब हमारे युवाओं के पास रोजगार नहीं है तो पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों को रोजगार कौन देगा? उनके लिए घर कौन बनाएगा? क्या बीजेपी उनको रोजगार देगी? क्या बीजेपी उनके लिए घर बनाएगी? कोई भी देश पड़ोसी देशों के गरीबों को अपने यहां नहीं बसाना चाहता है।

“देश छोड़कर चले गए 11 लाख से ज्यादा व्यापारी”

उन्होंने दावा किया कि पिछले दस सालों में 11 लाख से ज्यादा व्यापारी और उद्योगपति इनकी नीतियों और अत्याचारों से तंग आकर देश छोड़कर चले गये। उन्हें वापस क्यों नहीं लाया जा रहा है? ये पड़ोसी देश के गरीबों को लाकर भारत में बसाना चाहते हैं। क्यों, सिर्फ अपना वोट बैंक बनाने के लिए।

गंदी राजनीति कर रही बीजेपी- ‘आप’

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि बीजेपी शायद दुनिया की अकेली पार्टी है जो पड़ोसी देशों के गरीबों को अपना वोट बैंक बनाने के लिए गंदी राजनीति कर रही है। ये देश के खिलाफ है। खासकर असम और पूरे उत्तर पूर्वी भारत के लोग इसका सख्त विरोध करते हैं जो बांग्लादेश से होने वाले माइग्रेशन के शिकार रहे हैं और जिनकी भाषा और संस्कृति आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि असम और पूरे उत्तर पूर्वी राज्यों के लोगों को धोखा दिया है। इसे वापस नहीं लिया गया तो जनता चुनाव में बीजेपी के खिलाफ वोट कर जवाब देगी।

चौपट हो जाएंगी देश की सभी व्यवस्थाएं- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में लोग आएंगे, देश की सभी व्यवस्थाएं चौपट हो जाएंगी। जो पैसा देश के विकास पर खर्च होना चाहिए वह पैसा इन तीनों देश के लोगों को बसाने पर खर्च होगा। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि बीजेपी वाले इन्हें लाकर उन स्थानों में बसाएंगे जहां इनके वोट बैंक कम हैं। मुझे नहीं मालूम यह सच है या गलत है। मगर इससे देश के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। यह कह रहे हैं कि 2024 से पहले के घुसपैठियों को नागरिकता दी जाएगी, मगर ये लोग गलत बात कर रहे हैं, ये लोग आने वाले समय में सभी के लिए दरवाजे खोल देंगे।

https://twitter.com/i/broadcasts/1OyKAWAXypeJb

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version