Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

सड़ा चावल, सड़ा नारियल, लकड़ी का बुरादा और एसिड से बनाते थे मसाले… दिल्ली में 15 टन नकली माल जब्त, दिल्ली पुलिस ने 3 दबोचे

दो फैक्ट्रियों पर की गई छापेमारी

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करावल नगर में सड़े हुए अनाज, लकड़ी के बुरादे व केमिकल से मिलावटी मसाले तैयार करने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारकर दो मालिकों समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों के बाजारों में मसाला बेच रहे थे।

इस छापेमारी में पुलिस ने करावल नगर से 15 टन मिलावटी मसाले और कच्चा माल बरामद किया है। आरोपी खारी बावली, सदर बाजार, लोनी के अलावा पूरे एनसीआर और अन्य राज्यों में मिलावटी मसालों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस की सूचना पर फूड सेफ्टी विभाग ने मसालों के सैंपल लिए हैं। आरोपियों की पहचान करावल नगर के ही दिलीप सिंह उर्फ बंटी (46), मुस्तफाबाद के सरफराज (32) और लोनी के खुर्शीद मलिक (42) के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में कई मैन्युफैक्चरर और दुकानदार अलग-अलग ब्रांड के नाम से मिलावटी मसाले तैयार कर इन्हें दिल्ली-एनसीआर में बेच रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की अगुवाई में एक टीम को इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए गठित किया गया। और करावल नगर में मिलावटी मसाले तैयार करने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक फैक्ट्री से दिलीप सिंह और खुर्शीद मलिक नाम के दो लोग मिले। ये लोग मिलावटी मसाले तैयार कर रहे थे। इन दोनों ने फरार होने की कोशिश की लेकिन टीम ने इन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने जब फैक्ट्री के सामान की जांच की तो पता चला कि सड़े हुए चावल, बाजरा, नारियल, जामुन, लकड़ी के बुरादे, केमिकल और कई पेड़ों की छाल से मसाले तैयार किए जा रहे थे। इन मसालों को 50-50 किलो के बड़े कट्टों में भरकर रखा जा रहा था और बाजारों में बेचा जा रहा था। टीम ने फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी। उन्होंने मौके पर आकर निरीक्षण किया। आरोपियों ने बताया कि खारी बावली और सदर बाजार से मिलावटी मसाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे जा रहे थे।

पुलिस ने ये चीजें की जब्त

1050 किलो सड़ा हुआ चावल, 200 किलो सड़ा हुआ बाजरा, 6 किलो सड़े हुए नारियल, 720 किलो खराब धनिया, 550 किलो खराब हल्दी, 70 किलो यूकलिप्टस के पत्ते, 1450 किलो सड़े हुए जामुन, 24 किलो साइट्रिक एसिड, 400 किलो लकड़ी का बुरादा, 2150 किलो पशुओं को खिलाने वाला चोकर, 440 किलो खराब लाल मिर्च, 150 किलो मिर्च के डंढल, 5 किलो कैमिकल वाले रंग

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version