Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी को दिन में 8 घंटे किया जाए अनलॉक”: दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने श्रद्धा वालकर मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को दूसरे कैदियों की तरह अनलॉक करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दूसरे कैदियों की तरह ही आफताब पूनावाला को दिन में 8 घंटे तक अनलॉक करें और रात में उसे एकांत कोठरी में रखें। हाईकोर्ट ने कहा कि खतरे की आशंका को देखते हुए श्रद्धा के आरोपी आफताब पूनावाला को रात में वापस एकांत कारावास में रखा जाए।

श्रद्धा की हत्या के बाद किए गए थे लाश के टुकड़े

दिल्ली के महरौली इलाके में 18 मई 2022 को श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने श्रद्धा की लाश को अलग-अलग टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगा दिया। उसके कबूलनामे से जुड़े तमाम सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था। पहले उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया गयाऔर 17 तारीख को फिर से उसकी 5 दिन की रिमांड अदालत ने पुलिस को दी।

आफताब की निशानदेही पर जंगल से मिली थीं हड्डियां

श्रद्धा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने महरौली थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। तफ्तीश के दौरान दिल्ली पुलिस ने किराए पर लिए गए छतरपुर के उस फ्लैट का एफएसएल की मदद से मुआयना किया। तमाम सबूत इकट्ठा किए गए उस जगह से पुलिस ने कई अन्य चीजें भी बरामद की। आरोपी आफताब की निशानदेही पर महरौली के जंगलों से भी कुछ हड्डियां बरामद कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। हड्डियों की जांच के लिए श्रद्धा के पिता और भाई के डीएनए सैंपल भी लिए गए थे।

आफताब पर श्रद्धा का गला दबाने का आरोप

आफताब और श्रद्धा की मुलाकात मुंबई में नौकरी के दौरान ‘Bumble’ डेटिंग ऐप के ज़रिये हुई थी। आफताब और श्रद्धा के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, क्योंकि श्रद्धा शादी के लिए दबाव डाल रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मई को झगड़ा बढ़ गया, और आफताब ने ‘श्रद्धा की छाती पर बैठकर उसका गला दबा दिया…’ आफताब ने कथित रूप से पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद खून के धब्बे साफ करने के लिए ‘सल्फर हाइपोक्लोराइट’ का इस्तेमाल किया था।

फ्रिज में रखा था श्रद्धा का सिर

पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार आफताब हर रोज उसी कमरे में सोता था, जिसमें उसने श्रद्धा का कत्ल करने के बाद उसके शव के टुकड़े किए थे। आफताब हत्या के बाद भी गर्लफ्रेंड का चेहरा देखा करता था, क्योंकि उसने श्रद्धा का कटा हुआ सिर फ्रिज में रखा हुआ था। शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के बाद उसने फ्रिज की सफाई भी की थी. बता दें कि कई दिनों तक श्रद्धा का फोन बंद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और एक के बाद एक कर मामले की परतें खुलती गईं। पुलिस ने श्रद्धा की हत्या के आरोप में आफताब को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में बंद है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।