Friday, 06 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस IITF 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा दिल्ली ट्रेड फेयर! जानें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और स्टेट डे से जुड़ी सभी अहम जानकारी ट्रंप पर डॉ. केए पॉल की सितंबर की भविष्यवाणी सच होने का दावा, ईरान युद्ध खत्म करने की अपील पारुल सिंह ने DCP सचिन शर्मा से की मुलाकात, पैरा स्पोर्ट्स को मिलेगा सहयोग Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से लिया संन्यास, 23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म Ramayana Movie Review: रणबीर की मर्यादा, यश का रौद्र रूप और साई पल्लवी की सादगी, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची IITF 2026: दिल्ली के ट्रेड फेयर में इस बार महंगी होगी एंट्री, जानें टिकट के नए रेट, तारीखें और मेले से जुड़ी खास बातें CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस IITF 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा दिल्ली ट्रेड फेयर! जानें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और स्टेट डे से जुड़ी सभी अहम जानकारी ट्रंप पर डॉ. केए पॉल की सितंबर की भविष्यवाणी सच होने का दावा, ईरान युद्ध खत्म करने की अपील पारुल सिंह ने DCP सचिन शर्मा से की मुलाकात, पैरा स्पोर्ट्स को मिलेगा सहयोग Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से लिया संन्यास, 23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म Ramayana Movie Review: रणबीर की मर्यादा, यश का रौद्र रूप और साई पल्लवी की सादगी, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची IITF 2026: दिल्ली के ट्रेड फेयर में इस बार महंगी होगी एंट्री, जानें टिकट के नए रेट, तारीखें और मेले से जुड़ी खास बातें

मानसिक मजबूतीके मामले में विराट जैसे दुनिया में हुए कुछ ही खिलाड़ी: विव रिचर्ड्स 

ICC के लिए लिखे लेख में की तारीफ, इस खेल के लिए बताया उन्हें एक उपहार

नई दिल्ली।

वनडे क्रिकेट के अपने समय के  विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सर विवियन रिचर्ड्स ने भारतीय पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से आग उगल रहे विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। दिग्गज बल्लेबाज ने ICC के लिए लिखे कालम में कहा कि मैं जारी विश्व कप का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं और मैं अभी तक हुए कुछ प्रदर्शन से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हूं। रिचर्ड्स ने भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के व्यक्तित्व और उनकी बल्लेबाजी के कई पहलुओं को लेकर काफी कुछ कहा है। महान रिचर्ड्स ने कहा कि कुछ ही खिलाड़ी मानसिक मजबूती के मामले में कोहली की तरह हुए हैं। अभी भारतीय टीम में उन जैसा कोई नहीं है।   

उन्होंने अपने लेख में कहा कि बतौर बल्लेबाज मेगा टूर्नामेंट को देखना बहुत ही शानदार रहा है और मुझे भरोसा है कि समूची दुनिया के फैंस इससे बेहतर कुछ नहीं देख सकते थे। रिचर्ड्स बोले कि कुछ पिच स्कोरिंग के लिए बहुत ही शानदार रही हैं और इस दौरान बहुत ही उच्च स्तरीय प्रदर्शन देखने को मिले हैं। एडेन मार्करम, ग्लेन मैक्सवेल और क्विंटन डिकॉक के बल्ले से रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी देखने को मिली हैं। वहीं युवा रवींद्र रचिन असाधारण दिखता है।

विराट जैसा कोई नहीं

रिचर्ड्स ने कहा कि  भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली दिखते हैं, लेकिन विराट कोहली इनमें सबसे ऊपर हैं। मैं विराट का बड़ा प्रशंसक हूं और पिछले काफी लंबे समय से उसकी बैटिंग देख रहा हूं। विराट ने लगातार अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि क्यों उन्हें सचिन तेंदुलकर की तरह सर्वकालिक सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार किया जा रहा है। वर्ल्ड कप 2023 से पहले विराट बहुत ही मुश्किल समय से गुजरे थे और कुछ लोग तो उन्हें टीम से हटाने की बात कह रहे थे। 

विराट का यह रूप देखना शानदार

रिचर्ड्स ने कहा कि कोहली को समर्थन के लिए स्टॉफ और उस हर शख्स को श्रेय दिया जाना चाहिए, जिन्होंने इस दिग्गज बल्लेबाज का समर्थन किया। उनकी फॉर्म को लेकर काफी कुछ कहा गया था, लेकिन वह फिर से अपनी फॉर्म के चरम पर हैं। महान दिग्गज ने कहा कि यह देखना बहुत ही शानदार है कि एक क्रिकेटर इतने बुरे दौर से गुजरा और फिर वापसी करने के बाद इतना शानदार खेल रहा है। कहावत है कि योग्यता स्थायी होती है और फॉर्म अस्थायी और विराट ने निश्चित तौर पर ऐसा साबित किया है। मैं उनके लिए खुश हूं, वह बहुत ध्यानकेंद्रित दिखते हैं और इस खेल के लिए वह एक उपहार हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version