Monday, 24 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम

क्रिकेटर संजू सैमसन से मिले निर्देशक प्रियदर्शन, निर्देशक ने लिखा ‘गर्व का क्षण…’

निर्देशक Priyadarshan ने क्रिकेटर Sanju Samson से मुलाकात के बाद तस्वीर साझा कर इसे ‘गर्व का क्षण’ बताया, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ा

देश के मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से मुलाकात के बाद बुधवार (13मई) को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर साझा करते हुए प्रियदर्शन ने जो लिखा, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

देश के सबसे सफलतम फिल्म निर्देशकों में से एक प्रियदर्शन ने बुधवार 13मई को भारत के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उसे ‘गर्व का पल’ लिखा। उन्होंने लिखा कि ‘एक मलयाली और एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते, संजू सैमसन के साथ तस्वीर खिंचाने पर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं।

सभी मलयाली क्रिकेट फैन्स के लिए एक गर्व का क्षण’। इस कोलैब ने सभी क्रिकेट और सिमेमा प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। खासकर कि प्रियदर्शन द्वारा लिखे गए कैप्शन में संजू सैमसन के तमाम फैन्स के मन में उनके लिए सम्मान और बढ़ा दिया है।

क्रिकेट के बड़े फैन हैं प्रियदर्शन  

दुनियाभर में अपनी कॉमेडी फिल्मों से प्रसिद्धि पाने वाले प्रियदर्शन क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे अपने यूवावस्था में खुद एक क्रिकेट खिलाड़ी रहे है। लेकिन आंख में लगी चोट के कारण उन्हें अपना यह पैशन छोड़ना पड़ा।

फिल्म जगत में प्रियदर्शन का सफर

अपने पहले प्रेम क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद उन्होंने सिनेमेटोग्राफी को अपना करियर चुना। साल 1984में बतौर निर्देशक उन्होंने मलयालम फिल्म पूचाक्कोरु मुक्कुथी से अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान अभिनेता मोहनलाल के साथ उन्होंने एक से बढ़ कर एक सफल फिल्में दीं। इसमें थलवट्टम (1986), वेल्लानाकालुडे नाडु (1988), चित्रम (1988), वंदनम (1989) मुख्य रूप मे शामिल हैं।

मलयालम सिनेमा के बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से कदम रखा और हिन्दी फिल्मों में कॉमेडी सिनेमा को एक नया आयाम दिया। उन्होंने बॉलीवुड में हेरा फेरी (2000), हंगामा (2003), गरम मसाला (2005), मालामाल वीकली (2006), भूल भुल्लैया (2007) जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

अपने 42साल के लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने पाँच भाषाओं में कुल 99फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा उन्हें उनकी तीन फिल्मों कालापानी (1996), मरक्कर (2000) और कांचीवरम (2007) के लिए 3बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इस साल वे अपनी नई फिल्म भूत बंगला के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version