Monday, 21 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत

महावीर जयंती पर प्रभात फेरी में शामिल हुए डॉ. उदित राज, टेका गुरुद्वारे में मत्था, बोले- ये चुनाव ऐतिहासिक, मोदी सरकार आई तो खत्म कर दिए जाएंगे चुनाव

जैन समाज ने समर्थन देने का किया ऐलान, सिख समुदाय से की इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न समुदायों से मिला समर्थन

नई दिल्ली।

उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज ने महावीर जयंती के उपलक्ष में रोहिणी सेक्टर-16 में आयोजित प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जैन मंदिर जाकर जैन समाज के लोगों को हार्दिक बधाई दी। वहीं रोहिणी के सेक्टर-16 स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे पहुंच कर मत्था टेका। प्रभात फेरी के दौरान जैन समाज ने उनका स्वागत सत्कार किया और इस लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का ऐलान भी किया। जबकि उन्होंने सिख समुदाय से इंडिया गठबंधन को सपोर्ट करने और इन चुनावों में जिताने की अपील की।

रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रभात फेरी और दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज ने कहा कि इस बार का चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव है, अगर इस बार मोदी सरकार सत्ता में आ गई तो अगली बार से चुनाव ही समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए यह जरूरी है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनाए। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की गारंटी पर कांग्रेस की गारंटी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

मोदी सरकार की गारंटी पर कांग्रेस की गारंटी को लेकर डॉ. उदित राज ने कहा कि मोदी सरकार में केवल महंगाई और बेरोजगार बढ़ी है। इसलिए कांग्रेस अपनी गारंटी लेकर आई है, जिसमें वो युवाओं को रोजगार, शिक्षित और महिलाओं को सम्मान, एमएसपी की गारंटी के साथ ही किसानों की कर्ज माफी सरीखे मुद्दों पर अपना चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जो अपना गारंटी कार्ड लेकर आई है वो उसे पूरा करेगी। साथ ही इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए लंबे अंतर से जीत की बात कही।

इस दौरान डॉ. उदित राज ने लोगों के साथ लंबा समय भी बिताया और उन्हें विभिन्न समुदायों से समर्थन भी प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रभात फेरी और रोहिणी के सेक्टर-16 गुरुद्वारे पहुंचने के अलावा प्रशांत विहार मस्जिद समीप डिस्ट्रिक पार्क में कार्यकर्ताओं से भेट की। टिकरी कलां गांव की दीप्ति रोहिल्ला के आईएएस बनने के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्तार सिंह मार्ग, नरेला बवाना रोड स्थित बस स्टैंड समीप कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर हजारों की भीड़ वहा पहुंची और उदित राज जी को जीतने की हुंकार भरी। जौंती गांव में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होकर उन्हें चुनावी मैनेजमेंट से परिचित कराया। कंझावला गांव में हेमचंद भट्‌ट के पोते के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और गांव वालों के साथ चुनावों को लेकर चर्चा की।

गांव लाडपुर के दादा पोबारा मंदिर, गांव कुशक नरेला में आयोजित बैठकों में भाग लिया और लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उनके इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष श्री राजकुमार सैनी जी, जगदीश जैन, महेश माथुर, डॉ. नरेश कुमार, पूर्व पार्षद देवेंद्र कुमार पोनी, जोगेंद्र छिकारा उर्फ पप्पी, दयानंद, निजी सचिव सीएल मौर्य, संजय राज, मनीष कुमार, मीनू राज आदि लोगों ने सहयोग किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version