Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उपराज्यपाल और दिल्ली सीएम के साथ किया पुतलों का दहन

नई दिल्ली।

लाल किला मैदान में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत द्वारा तीर चला कर रावण, कुंभकरण , मेघनाथ के पुतलो का दहन किया गया। लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया सरकार द्वारा पटाखों और आतिशबाजी पर बैन होने की वजह से हमने 8 ट्रैक डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम द्वारा आतिशबाजी की ऐसा रिकॉर्ड साउंड निकला कि पूरे ग्राउंड में जबरदस्त आवाज ने सबको अचंभित कर दिया। जलने से पहले रावण के पुतले से जय श्री राम की आवाज निकली और आंखों से आग निकली। इस अवसर पर विनय कुमार सक्सेना ने समस्त देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी।

लीला ग्राउंड में आए लाखों राम भक्तो को संबोधित करते हुए दिल्ली के सी एम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले जय श्री राम का तीन बार उदघोष किया फिर अपने भाषण में कहा कि विजय दशमी का दिन हम सभी को एकबार फिर यह याद दिलाने का दिन है कि आखिर में सत्य की ही जीत होती है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं एक बार फिर प्रभु श्री राम की इस लीला में आया हूं और मुझे राम भक्तों के बीच एक बार फिर श्री राम का उदघोष करने का अवसर मिला।

इस अवसर बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने भी राम भक्तो के बीच एक नही अनेक बार जय श्री राम का उदघोष किया और कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि लाल किला मैदान पर लव कुश रामलीला में दशहरा पर्व के अवसर पर आने का मौका मिला, इसके लिए मैं धन्यवाद करती हूं | प्रभु श्री राम की लीला का मंचन लोक कल्याणकारी है। कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने जानकारी दी की बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत को देखने का क्रेज इस कदर था की पुलिस के साथ लीला कमेटी की और से 140 बाउंसर भी तैनात किए गए।

कमेटी की और से अध्यक्ष अर्जुन कुमार के साथ सुभाष गोयल महामंत्री, चेयरमैन पवन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन, सौरव गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, सीएम अरविंद केजरीवाल और एक्ट्रेस कंगना रनौत को लीला का प्रतीक चिन्ह, राम नामी पटका, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मानित किया। लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक कल भरत मिलाप लीला मंचन के अवसर पर ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी जी द्वारा श्रीराम, सीता , लक्ष्मण का राज तिलक और इसके पश्चात् स्वामी जी प्रवचन, सत्संग का कार्यक्रम होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version