Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक शीतलहर-कोहरे का प्रहार, मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट

नई दिल्ली।

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन ठंड और कोहरे के डबल अटैक से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आई है, जिससे उत्तरी मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति पैदा हो गई है। लुधियाना, पटियाला, बरनाला, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, पानीपत नारनौल, सीकर, पिलानी, चूरू, अलवर और गंगानगर 1°C और 1.8°C के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे शहरों में शुमार हैं।

मौसम विभाग ने आज और कल (मंगलवार और बुधवार) पंजाब और हरियाणा में बहुत घने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में बहुत घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है।

यातायात प्रभावित

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ट्रेन से लेकर फ्लाइट्स तक प्रभावित हैं। जीरो विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है। ऐसे में फ्लाइट से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ी है। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर आज सुबह 7 बजे के करीब 100 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग में दृश्यता 50 मीटर तक रही। हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। वाराणसी, आगरा, ग्वालियर, जम्मू, पठानकोट, चंडीगढ़ में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है।

कोहरे के कारण ट्रेनें लेट

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। शीतलहर चलने की वजह से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

देश के मौसम का हाल

स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार बताए गए हैं। पंजाब, पश्चिम यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू संभाग, पश्चिम मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version