Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट, ठंड और कोहरे के बीच बारिश के भी आसार

गुरुवार को 22 ट्रेनें लेट और 108 उड़ानों में हुई देरी

नई दिल्ली।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय घुप कोहरा छाया हुआ है। यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर चल रही रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर विजिबिलिटी भी बहुत कम है। इस वजह से फ्लाइट और ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है।

कोहरे की वजह से ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कोहरे की वजह से दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। लेकिन बीच में बौछारें जरूर पड़ सकती हैं। राजधानी दिल्ली में आज घुप कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई। हालांकि कोहरा बुधवार की तुलना में कम नजर आया लेकिन तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से कम की दर्ज की गई है। बुधवार को भी दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई थी। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित हुआ था।

देरी से चल रही ट्रेनें

कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि गुरुवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों की टाइमिंग चेंज की गई है। इससे सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को दिक्कत हुई। गुरुवार को अकेले दिल्ली से चलने वाली कम से कम 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

उड़ानें भी प्रभावित

घने कोहरे का फ्लाइटों पर भी असर देखा गया है। दिल्ली में कोहरे के कारण गुरुवार को 108 उड़ानों में देरी होना बताया जा रहा है। बुधवार को भी यही हाल था, सुबह 8 बजे तक 40 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। कुछ को रद्द करना पड़ा। इसमें 12 अंतरराष्ट्रीय और 27 घरेलू उड़ान शामिल रहीं।

अगले कुछ दिन कोई राहत नहीं

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि 31 दिसंबर रविवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के मुताबिक इस दौरान विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के बीच रहने का अनुमान है। कोहरे के कारण ​​ठंड की बात की जाए तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 2 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारतीय हिस्से वाले राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया, “30 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच विभिन्न राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली में कोहरा चार दिन बना रह सकता है।”

जबकि आईएमडी के अनुसार राजस्थान के 16 से अधिक शहरों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। दक्षिण भारतीय राज्यों की बात करें तो आज आंध्रप्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 31 दिसंबर से केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश की बौछार संभव है। दिल्ली में भी इसका असर पड़ सकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।