Tuesday, 04 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप, दिपके पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार? Vozinha की नई पारी शुरू, केप वर्डे के स्टार गोलकीपर ने चिली की क्लब से किया करार पैरा स्पोर्ट्स योगदान के लिए पारुल सिंह को मिला नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026 भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप, दिपके पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार? Vozinha की नई पारी शुरू, केप वर्डे के स्टार गोलकीपर ने चिली की क्लब से किया करार पैरा स्पोर्ट्स योगदान के लिए पारुल सिंह को मिला नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026 भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन

दिल्ली में हुआ पंजाबी फिल्म ‘सुच्चा सूरमा’ का प्रमोशन

नई दिल्ली।

पंजाबी फिल्म ‘सुच्चा सूरमा’ का प्रमोशन करने के लिए इसके कलाकार दिल्ली पहुंचे। यहां के कनॉट प्लेस स्थित(ड्रामा) सिंधिया हाउस में आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में पंजाबी फिल्मों के लीजेंड अभिनेता बब्बू मान भी मौजूद थे। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।


हाल ही में रिलीज इसके ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त सराहना मिली है, क्योंकि ‘सुच्चा सूरमा’ के म्यूजिक एल्बम के ट्रेलर के तत्काल बाद रिलीज फिल्म का ट्रेलर अपने आप में एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जिससे फिल्म की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है।

दरअसल, ‘सुच्चा सूरमा’ कोई साधारण फिल्म नहीं है। इसे पंजाब की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म के रूप में सराहा जा रहा है। पंजाबी फिल्म उद्योग के लिए पहली बार इसके निर्माताओं ने यह भी घोषणा की है कि सागा स्टूडियो और सेवन कलर्स की इस संयुक्त प्रस्तुति, यानी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग इसकी रिलीज से एक सप्ताह पहले खोली जाएगी, ताकि उत्साही प्रशंसकों को समय से पहले अपनी सीट सुरक्षित करने का मौका मिल सके। वैसे, इसमें संदेह नहीं कि इस लोककथा की भव्यता का वास्तविक और सर्वोत्तम अनुभव थिएटर में ही मिलेगा।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका कोई और नहीं बल्कि बब्बू मान निभाएंगे। अन्य प्रमुख भूमिकाओं में समीक्षा ओसवाल, रवनीत कौर, सुविंदर विक्की, सरबजीत चीमा, महाबीर भुल्लर, गुरिंदर मकना, गुरप्रीत तोती, गुरप्रीत रतोल, जगजीत बाजवा आदि नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में सभी अलग-अलग अभिनेताओं, असामान्य और सामान्य चेहरों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। एक उच्चस्तरीय विषय और महान अभिनेताओं द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अपने आप में एक अनूठी घटना बनने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन अमितोज मान ने किया है और इंद्रजीत बंसल ने इस फिल्म में डीओपी के रूप में काम किया है। ‘सुच्चा सूरमा’ का संगीत सागा म्यूजिक के आधिकारिक हैंडल पर जारी किया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version