Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्ली पुलिस की ड्रग्स को लेकर बड़ी कार्रवाई, हौजखास इलाके से जब्त की 3 हजार करोड़ की ड्रग्स

पुणे पुलिस के इनपुट पर की गई कार्रवाई, किया जा चुका है 5 लोगों को गिरफ्तार

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने हौज खास इलाके में दो अस्थायी गोदामों से 400 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग्स जब्त किया गया है जिसे ‘म्याऊं म्याऊं’ के नाम से जाना जाता है। पुणे पुलिस के विशेष इनपुट के बाद मंगलवार को नशीली दवाओं के बड़े गोदाम का भंडाफोड़ हुआ। इस इनपुट के आधार पर ही दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

म्याऊ म्याऊ, जिसका वैज्ञानिक नाम मेफेड्रोन है। एक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग्स है जो अक्सर अपने उत्तेजक प्रभावों के कारण रेव पार्टियों में इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जोखिम पैदा होते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”ये छापेमारी नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करने और उनकी तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के ठोस प्रयास का हिस्सा हैं।”

दो दिन के व्यापक अभियान में पुलिस ने 1,100 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) का खुलासा किया है। पुणे और नई दिल्ली में की गई छापेमारी के बाद जब्त ड्रग्स की कुल कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। पुणे पुलिस के अनुसार यह ऑपरेशन सोमवार को पुणे में तीन ड्रग तस्करों की धरपकड़ के साथ शुरू हुआ। उस दौरान 700 किलोग्राम मेफेड्रोन को जब्त किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद दिल्ली के हौज खास इलाके में स्थित गोदाम जैसी संरचनाओं में संग्रहीत अतिरिक्त 400 किलोग्राम सिंथेटिक उत्तेजक पदार्थ की खोज की गई। मेफेड्रोन की एक और बड़ी खेप पुणे में, विशेष रूप से कुरकुंभ एमआईडीसी क्षेत्र में भंडारित पाई गई थी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें पुणे पुलिस ने मंगलवार को सूचित किया और हमने छापेमारी में उनकी सहायता की।” पुलिस के अनुसार अब तक 5 लोगों को गिेरफ्तार भी किया गया है। क्राइम ब्रांच ने सोमवार (19 फरवरी) को पुणे के​​​ भैरवनगर और विश्रांतवाड़ी इलाकों में रेड के दौरान तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 1.75 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त हुई, जिनकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आंकी गई। नमक के गोदाम में नशीली दवाओं की तस्करी का काम किया जा रहा था। मेफेड्रोन की एक और बड़ी खेप पुणे के कुरकुंभ MIDC इलाके में भी रखी गई थी। पुलिस ने यहां से 650 किलो से ज्यादा ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया। ड्रग तस्करों से पूछताछ के बाद पुणे पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के हौज खास इलाके में रेड की। दिल्ली के गोदाम में 400 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुई। आशंका है कि ड्रग्स को कुरकुंभ MIDC से नई दिल्ली ले जाया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में तीन कूरियर बॉय और दो अन्य शामिल हैं। तीनों कूरियर बॉय के खिलाफ पहले से ही केस दर्ज हैं। पुलिस को इस मामले में कुख्यात ड्रग तस्कर ललित पाटिल से आरोपियों के जुड़े होने का शक है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version