Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य

डेंटिंग ऐप से दोस्त बनी युवती ने युवक को बेहोश कर लगाया लाखों का चूना

ऐसा नशा दिया कि 39 घंटे बाद आया होश में

नई दिल्ली।

एक दिन पहले ही डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़की से बात हुई। अगले दिन लड़की ने मिलने का ऑफर दिया। युवक ने घर बुला लिया। आरोप है कि लड़की ने शराब में नशीली चीज मिला दी। शख्स को तीसरे दिन होश आया। फोन गायब था। लैपटॉप पर मेल चेक किए तो होश उड़ गए। बैंक खाते से तीन लाख और क्रेडिट कार्ड से चार लाख लोन लिया जा चुका था। अकाउंट से तीन लाख ट्रांसफर हुए थे और एक लाख कैश निकाला गया था। लक्ष्मी नगर पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।

डेटिंग ऐप पर मिली थी लड़की

30 साल का युवक लक्ष्मी नगर के गुरु रामदास नगर में किराए पर रहता है। उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक डेटिंग ऐप के जरिए 10 अक्टूबर को एक लड़की से 10 मिनट तक बात हुई। पायल शर्मा नाम बताते हुए उसने गुड़गांव से होने का दावा किया। डेटिंग ऐप पर 11 अक्टूबर की रात 9 बजे लड़की ने मैसेज किया, जिसमें बताया कि वो अपनी मौसी के यहां मंडी हाउस आई हुई है। काफी बोर हो रही है, कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पीड़ित का दावा है कि उसने रात होने के चलते बाहर जाने से इनकार कर दिया।

रात में फ्लैट पर पहुंची लड़की

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो लक्ष्मी नगर में फ्लैट किराए पर लेकर अकेले ही रहता है। लड़की ने एड्रेस मांगते हुए वहीं पहुंचने की बात कही और उसने आने तक शराब का इंतजाम करने को कहा। इसलिए वह शराब लेकर आ गया। रात 11 बजे लड़की ने कॉल किया, जिसे वो बाहर जाकर घर ले आया। आरोप है कि दूसरा पैग बनाने से पहले लड़की ने पानी लेने किचन में उसे भेज दिया। लौटकर आया तो उन्हें अपना पैग काफी डार्क लगा।

39 घंटे बाद खुली आंख, लग गया लाखों का चूना

पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि लड़की ने दो घूंट पीने के बाद पानी मिलाने की बात कही तो उसने ऐसा ही किया। तुरंत बाद ही वह दीवार से अपना सिर लगा बेहोश हो गया। इसके बाद करीब 39 घंटे बाद 13 अक्टूबर दोपहर 2 बजे आंख खुली। चेक करने पर पर फोन, बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड गायब थे। लैपटॉप चेक करने पर 8 लाख रुपये का चूना लगने का पता चला। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी लड़की का पता लगा रही है। आशंका है कि वारदात में गैंग शामिल है, जिसमें लड़की के अलावा और भी आरोपी हो सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version