Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

कंधे से कंधा टकराने पर दिल्ली के डाबरी इलाके में चाकू घोंप कर युवक की हत्या

तीन लोगों को यूपी से किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली।

द्वारका के डाबरी इलाके में महज कंधा टकराने पर 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रूपक गौतम (17) के रूप में हुई है। डीसीपी एम हर्षवर्धन के अनुसार उक्त मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन लोगों को यूपी से पकड़ा है। आरोपी पिता-पुत्र हैं।

चाकू से कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक 17 दिसंबर की शाम पुलिस को डाबरी के रोहतास नगर में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल रूपक को उसके दोस्त डीडीयू अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने रूपक को मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल में मौजूद रूपक के दोस्त सौरव ने बताया कि वह उत्तम नगर इलाके में रहते हैं। रविवार शाम वह अपने दोस्तों रूपक, अविनाश, शुभम, आदिल, शाहनवाज, ध्रुव, जाहिद और अपने भाई सागर के साथ बिंदापुर में मोमोज खाने गए थे। वहां से सभी अपने घर आ रहे थे।

ऐसे शुरू हुआ झगड़ा

गली नंबर सात, रोहतास नगर में एक नाबालिग सामने से आ रहा था। रूपक का कंधा उसके कंधे से टकरा गया। नाबालिग ने रूपक को थप्पड़ मार दिया और झगड़ा करने लगा। दोस्तों ने झगड़ा शांत करवाया। नाबालिग की मां भी वहां आई और उसे अपने साथ ले गई। उसके बाद सभी दोस्त गली नंबर 26 के पास आकर बात करने लगे। इसी दौरान नाबालिग अपने नाबालिग भाई के साथ वहां पहुंचा और रूपक को किनारे में ले गया। इसी दौरान नाबालिगों के पिता वहां पहुंचे और रूपक को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद तीनों पिता-पुत्र ने मिलकर रूपक को लात घूंसे मारे।

27 दिसंबर को था जन्मदिन

सौरव के भाई सागर ने रूपक को बचाने की कोशिश की। जिसपर नाबालिगों के पिता ने उसे भी थप्पड़ मारा। उसके बाद बेटों को बताया कि जो बीच में आएगा उन्हें भी मारो। फिर एक नाबालिग ने चाकू निकालकर रूपक के जांघ पर हमला किया। दोस्तों ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। तभी दूसरे नाबालिग ने चाकू निकालकर रूपक पर हमला कर दिया जिससे वह वहीं गिर गया। उसके बाद तीनों आरोपी ने उसकी लात घूंसों से दोबारा पिटाई की और धमकी देकर फरार हो गए। दोस्तों ने घायल रूपक को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोस्त सौरव के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। रूपक के मामा प्रद्युमन ने बताया कि रूपक मुंबई में अपने मौसा वीरेंद्र के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली आया था। 27 दिसंबर को उसका बर्थडे था। परिवार के लोग इस बार बड़ा कार्यक्रम करने वाले थे।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक मिनट 10 सेकंड की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले रूपक को एक किनारे में ले जाते हैं। उसके बाद उसके ऊपर चाकू से हमला करते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version