Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

आईपीएल 2024: सौरव गांगुली ने कहा- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेंगे एनरिक और ईशांत, हासिल की फिटनेस

नई दिल्ली।

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा कि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे और ईशांत शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले से पहले फिटनेस हासिल कर ली है जिससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण को बल मिलेगा। गंभीर कार दुर्घटना के कारण लगभग 15 महीने तक खेल से दूर रहने वाले ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली को अपने शुरुआती मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चार विकेट से हराया था।

गांगुली हालांकि इस हार से ज्यादा निराश नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लंबे सत्र का पहला मुकाबला था और नॉर्त्जे तथा ईशांत जैसे अनुभवी गेंदबाज पूरी तरह से फिट हैं। भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘यह टूर्नामेंट का शुरुआती हिस्सा है। हमने सत्र से पहले कड़ी मेहनत की और उम्मीद है कि हम अच्छा खेलेंगे। चंडीगढ़ में पहला मैच हमारे अनुकूल नहीं रहा क्योंकि ईशांत चोटिल हो गए थे, लेकिन टी20 में ऐसा ही होता है। हम अब नया मुकाबला खेलेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘नॉर्त्जे की टीम में वापसी से अब हम पूरी ताकत से तैयार हैं। नॉर्त्जे, खलील (अहमद), मुकेश (कुमार) और ईशांत की टीम में वापसी और फिट होने के अलावा अक्षर (पटेल) और कुलदीप (यादव) जैसे स्पिनरों की मौजूदगी से हमारी गेंदबाजी निश्चित रूप से मजबूत हुई है।’

इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ‘ऋषभ के वापस आने से, बल्लेबाजी पिछले साल की तुलना में मजबूत हो गई है क्योंकि आईपीएल में अगर आप एक प्रमुख भारतीय खिलाड़ी को गंवा देते हैं, तो उसकी जगह की भरपाई करना काफी मुश्किल होता है।’

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।