Wednesday, 17 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Tech Gadgets 2026: AI PC से लेकर AR Glasses तक, 2026 में ये नए गैजेट्स ला सकते हैं नई टेक क्रांति 17 जून 1885: जब फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आज़ादी का सबसे बड़ा प्रतीक, जानिए Statue of Liberty की पूरी कहानी Sony Gaming: सोनाी की इस नई तकनीक से बदलेगी गेमिंग की दुनिया, अब यूजर भी महसूस करेगा गेम की हर चुनौती Time Zone Explained: दिल्ली में सुबह के 9, लंदन में दोपहर के 3:30 और न्यूयॉर्क में रात… आखिर दुनिया के सभी देशों का समय कैसे तय होता है? Bengaluru Girl Murder Case: 6 साल की बच्ची वेन्नेला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने रची साजिश? America-Iran Deal: क्या सच में खत्म होगा दशकों पुराना तनाव, जानिए डील का भारत, पाकिस्तान और इज़राइल पर प्रभाव CLARITY Act: क्रिप्टो उद्योग के लिए नियामकीय स्पष्टता का नया अध्याय Honor Killing: इंसान की जान से ज्यादा कीमती समाज में इज्जत, जानें ऑनर किलिंग से जुड़ी मानसिकता और आंकड़े Tech Gadgets 2026: AI PC से लेकर AR Glasses तक, 2026 में ये नए गैजेट्स ला सकते हैं नई टेक क्रांति 17 जून 1885: जब फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आज़ादी का सबसे बड़ा प्रतीक, जानिए Statue of Liberty की पूरी कहानी Sony Gaming: सोनाी की इस नई तकनीक से बदलेगी गेमिंग की दुनिया, अब यूजर भी महसूस करेगा गेम की हर चुनौती Time Zone Explained: दिल्ली में सुबह के 9, लंदन में दोपहर के 3:30 और न्यूयॉर्क में रात… आखिर दुनिया के सभी देशों का समय कैसे तय होता है? Bengaluru Girl Murder Case: 6 साल की बच्ची वेन्नेला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने रची साजिश? America-Iran Deal: क्या सच में खत्म होगा दशकों पुराना तनाव, जानिए डील का भारत, पाकिस्तान और इज़राइल पर प्रभाव CLARITY Act: क्रिप्टो उद्योग के लिए नियामकीय स्पष्टता का नया अध्याय Honor Killing: इंसान की जान से ज्यादा कीमती समाज में इज्जत, जानें ऑनर किलिंग से जुड़ी मानसिकता और आंकड़े

श्रीदेवी को समर्पित होगा 9वां खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव

बोनी कपूर, गुलशन ग्रोवर, असरानी आदि होंगे प्रमुख आकर्षण

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कौशल किशोर व कुलस्ते आदि केंद्रीय मंत्री भी होंगे मेहमान

नई दिल्ली।

नौवें खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन 16 दिसम्बर को भव्यता के साथ होगा। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस आठ दिवसीय समारोह को इस बार दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी को समर्पित किया गया है। संयोजक प्रयास प्रोडक्शन के निदेशक राजा बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन श्रीदेवी के पति बोनी कपूर सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में देश विदेश की फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा। इसके लिए हमेशा की तरह टपरा टाकीजें भी तैयार की गईं हैं जो महोत्सव में देश विदेश के कलाकारों और निर्माताओं – निर्देशकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनती हैं।

राजा ने बताया कि श्रीदेवी ने अपने अभिनय से दुनिया भर में भारतीय फिल्मों को पहचान और ख्याति दिलाई। उन्होंने अभिनय के नए आयाम भारतीय फ़िल्म जगत में स्थापित किये। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ आदि की सैकड़ों फिल्मों में काम किया। 4 साल की उम्र से अभिनय कर रही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि स्वरुप यह महोत्सव समर्पित किया गया है। भारत सरकार उन्हें पदमश्री से भी सम्मानित कर चुकी है। महोत्सव में गदर 2 फेम मनीष बाधवा, असरानी, गुलशन ग्रोवर, हरीश भिमानी, अली खान, पंकज धीर जैसे ख्यात अभिनेता भी आ रहे हैं। फिल्मोत्सव में केंद्रीय मंत्रियों कौशल किशोर और फगगन सिंह कुलस्ते के आने की स्वीकृति मिल चुकी हैं और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहले या अंतिम दिन यहां आएंगे। उनके विस्तृत कार्यक्रम की अभी प्रतीक्षा है। महोत्सव के आयोजन में सुष्मिता मुकर्जी बुंदेला, निर्देशक राम बुंदेला, अभिनेता व प्रोडक्शन से जुड़े जगमोहन जोशी, राकेश साहू आदि कलाकार भी विशिष्ट सहयोगियों में हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर सुबह सबसे पहले खबरें।

ताज़ा खबरें सीधे आपके इनबॉक्स में पाएं।