Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह

मोदी सरकार की अनदेखी से नाराज वृद्ध EPS -95 पेंशनर दिल्ली जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन , आर-पार के संघर्ष का ऐलान

 EPS -95 पेंशनर
EPS -95 पेंशनर

समस्या का समाधान नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की राष्ट्रीय संघर्ष समिति की धमकी

देश भर से लाखों पेंशनर्स धरने में होंगे शामिल

नई दिल्ली।

EPS -95 पेंशनर वृद्ध पेंशनरों की समस्या

वृद्ध पेंशनरों की समस्याओं की अनदेखी से नाराज होकर ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने 31 जुलाई को जंतर मंतर पर आर-पार की लड़ाई के तहत धरना देने की घोषणा की है। पिछले 8 वर्षों से देशभर के 78 लाख पेंशनर न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की है।

वर्तमान में पेंशनरों को औसतन केवल रु. 1450/- मासिक पेंशन मिल रही है, जबकि 36 लाख पेंशनरों को तो रु. 1000/- से भी कम पेंशन पर गुजारा करना पड़ रहा है। कमांडर राऊत ने कहा है कि अब हम उन राजनीतिक दलों को समर्थन देंगे, जो हमारी समस्याओं को सुलझाने के लिए आगे आएंगे।” उन्होंने कहा, “हमारा संघर्ष जारी रहेगा और हम अपनी मांगें पूरी करवाकर रहेंगे।”-( EPS -95 पेंशनर)

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि लंबे समय तक नियमित पेंशन फंड में योगदान के बावजूद पेंशनरों को इतनी कम पेंशन मिल रही है।

ईपीएफओ पेंशनरों के फंड पर कुंडली मारे बैठा हुआ है और जब पेंशन बढ़ाने की मांग की जाती है तो फंड की कमी का बहाना बना दिया जाता है। मिल रही पेंशन में एक वृद्ध दंपति तक का गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है।-( EPS -95 पेंशनर)

कमांडर अशोक राऊत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार और वित्त मंत्री, श्रम मंत्री सहित शासन स्तर पर बातचीत के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते पेंशनरों में निराशा बढ़ी है।-( EPS -95 पेंशनर)

उन्होंने बताया कि सभी दलों को चाहिए कि वे पेंशनरों की मांगें पूरी करने में सहयोग करें ताकि वृद्ध जन अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान से जी सकें। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में 13 लाख निवृत्त परिवारों और डेढ़ करोड़ कार्यरत परिवारों का समर्थन समिति के साथ है।

ऐसे में विधानसभा चुनाव परिणामों पर इसका असर पड़ सकता है।-( EPS -95 पेंशनर)

वीरेंद्र सिंह ने कहा, “प्रतिदिन दोनों सदनों में अनेक सांसदों द्वारा ईपीएस-95 पेंशन बढ़ाने की मांग की जा रही है और इस पर प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं परंतु श्रम मंत्रालय द्वारा गोल-गोल जवाब देकर सदन को भ्रमित किया जा रहा है सभी दलों चाहे पक्ष हो या विपक्ष उनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है-( EPS -95 पेंशनर)

कि देश के लाखों वृद्ध पेंशनरो की मानवीय आधार पर न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए महीना, महंगाई भत्ता एवं मुफ्त चिकित्सा के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार बिना किसी भेदभाव के पेंशनर्स को उच्च पेंशन का लाभ दिलवाने में सहयोग करें ताकि वृद्ध जन अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान सहित और कुछ वर्षों तक जी सके।

राष्ट्रीय सचिव रमेश बहुगुणा ने कहा, “समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 और 30 जुलाई को दिल्ली में हो रही है, जिसमें पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 31 जुलाई और 1 अगस्त को जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा, जिसमें देश भर से पेंशनर शामिल होंगे।-( EPS -95 पेंशनर)

इसे भी पढे :-

दिल्ली कोचिंग हादसा- THAR बनी दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की वजह

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।