Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: विजयवीर का पहला राष्ट्रीय खिताब

पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (ओलंपिक इवेंट) में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज (डीकेएसएसआर) के फाइनल्स हॉल में हुए मुकाबले में विजयवीर ने रियो ओलंपियन गुरप्रीत सिंह (आर्मी मार्कमैनशिप यूनिट) को 28-25 से हराया। इस प्रतियोगिता में एयर फोर्स के शिवम शुक्ला ने 23 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विजयवीर ने क्वालिफिकेशन में 581 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई और उत्तर प्रदेश के अंकुर गोयल (585 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, गुरप्रीत सिंह ने 575 अंकों के साथ छठवां स्थान पाया। फाइनल के बाद गुरप्रीत ने घोषणा की कि यह उनकी आखिरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी क्योंकि अब वह कोचिंग में कदम रखने जा रहे हैं।

फाइनल में विजयवीर ने दूसरे राउंड से ही बढ़त बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। गुरप्रीत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दो शूट-ऑफ्स जीतकर रजत पदक अपने नाम किया, जबकि अंकुर गोयल ने चौथे स्थान पर रहते हुए चार में से चार सटीक शॉट लगाए।

जूनियर वर्ग में महाराष्ट्र के राजवर्धन का जलवा

जूनियर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में महाराष्ट्र के राजवर्धन आशुतोष पाटिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31 हिट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पांचवे, छठे और सातवे राउंड में लगातार तीन परफेक्ट 5 हिट्स कर बाकी प्रतियोगियों को कोई मौका नहीं दिया। मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 23 हिट्स के साथ रजत पदक जीता, जबकि राजस्थान के अभिनव चौधरी ने 21 हिट्स के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

ये भी पढ़ें :- पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version