Thursday, 17 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा

पत्नी के लिए उसके भाई को किया अगवा, आरोपी जीजा महाराष्ट्र से दबोचा

नई दिल्ली।

कापसहेड़ा इलाके में 11 साल के साले को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमद नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खजूरी खास निवासी 33 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। पत्नी के घर से चले जाने से गुस्साए युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए 11 साल के किशोर को कोटला मुबारकपुर से सकुशल बरामद कर लिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 फरवरी को कापसहेड़ा की रहने वाली तब्बसुम खातून ने थाने में अपने 11 साल के बेटे के अगवा होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका बेटा अपने पिता को पानी देने के लिए दुकान पर गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान बच्चे के पिता कसार अली ने बताया कि उसके दामाद समीर ने उनके बेटे को अगवा किया है।

वह अपनी पत्नी और बेटी को वापस करने का दबाव डाल रहा है। ऐसा नहीं करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहा है। जांच में पता चला कि समीर ने चार साल पहले शिकायतकर्ता की बेटी से प्रेम विवाह किया था। उसकी एक बेटी है। घटना के एक माह पहले उनकी बेटी पति को छोड़कर मायके आ गई थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के परिजनों ने उसकी शादी किसी और से कर दी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version