दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल मिलने के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट में ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस ईमेल के मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है।

बता दें कि बुधवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को इस संबंध में एक ईमेल आया था। ईमेल बलवंत देसाई के नाम से लिखा गया था और कहा गया था कि धमाका गुरुवार को होगा। मेल में लिखा गया था कि मैं तुम्हें 15 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ा दूंगा। ये सबसे बड़ा धमाका होगा। आप यथासंभव अपनी सुरक्षा बढ़ाएं और सभी मंत्रियों को बुलाएं। हर किसी को उड़ा दिया जाएगा।

इस ईमले के बाद पुलिस-प्रशासन ने इसपर कार्रवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट औऱ उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। ईमेल की जांच की जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा ड्रिल भी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रख रही है। जिला अदालतों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *