Wednesday, 23 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार

दिल्ली में पहला हैंड ट्रांसप्लांट; दोनों हाथों का ट्रांसप्लांट हुआ कामयाब, कल मिलेगी मरीज को छुट्‌टी

नई दिल्ली।

अगर किसी व्यक्ति के दोनों हाथ न हों, तो उसका जीवन कितना मुश्किल हो सकता है, वो भी एक पेंटर के लिए, जिसकी रोज़ी रोटी का जरिया उसके हाथ ही होते हैं। 45 साल के राजकुमार की कहानी कुछ ऐसी ही हैृ। अक्टूबर 2020 की एक शाम ने राजकुमार का जीवन पूरी तरह से बदल दिया। राजकुमार नांगलोई रेलवे ट्रैक के पास अपनी साइकिल से गुजर रहे थे, तभी साइकिल का संतुलन बिगड़ा और वो रेलवे ट्रैक्स पर गिर पड़े। उसी समय वहां से ट्रेन गुजरी और राजकुमार के दोनों हाथ कट गए।

काटे गए हाथ

उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें कृत्रिम हाथ लगाए गए लेकिन वो ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद राजकुमार का लंबा इंतज़ार शुरु हुआ। हाथों के ट्रांसप्लांट की परमिशन दिल्ली में किसी अस्पताल को अभी तक नहीं मिली थी। हाल ही में सरगंगाराम अस्पताल को तमाम प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद ये परमिशन मिली।

लगाए गए हैं एक रिटायर्ड वाइस प्रिंसीपल के हाथ

जनवरी के महीने में कालका जी दिल्ली के न्यू ग्रीनफील्ड स्कूल से रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल मीना मेहता को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 जनवरी को मीना मेहता को ब्रेन डेड डिक्लेयर किया गया। ‌परिवार ने मीना मेहता के सभी ऑर्गन डोनेट करने का यानी अंगदान का फैसला लिया। हाथों को राजकुमार के लिए सुरक्षित किया गया।

लगाए गए नए हाथ

राजकुमार को कॉल करके अस्पताल बुलाया गया और डोनर से मैचिंग की गई। फिर एक साथ दो आपरेशन किए गए। एक जगह से अंग निकाले गए और राजकुमार के हड्डियों, आर्टरी, नसों, मांसपेशियों और त्वचा को जोड़ा गया।

काम करने के लिए तैयार हाथ

सर्जरी में कुल 12 घंटे लगे। दिल्ली में हुए‌‌ इस पहले ऑपरेशन को गंगाराम अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के हेड डॉ महेश मंगल और हैंड माइक्रोसर्जरी के हेड डॉ निखिल झुनझुनवाला ने 20 से ज्यादा एक्सपर्ट के साथ मिलकर अंजाम दिया। 6 हफ्तों तक अस्पताल में रहने के बाद राजकुमार अब घर जाने और काम करने के लिए तैयार हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version